Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 08:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा…”
Headlines

“ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा…”

August 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रामदास
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन नहीं रहे। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आज यानी 15 अगस्त को आखिरी हिचकी ली। आज रात करीब 10:45 बजे उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंटर पर यह जानकारी साझा की गयी है। पोस्ट में उनकी तस्वीर शेयर कर लिखा गया है… “अत्यंत ही दुख के साथ यह बता रहा हूँ की मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नही रहे।” रामदास सोरेन के निधन की खबर के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने X पर ट्वीट कर लिखा “ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा…”

ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा…

अंतिम जोहार दादा… pic.twitter.com/5cKZkpIe9Z

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 15, 2025

इससे पहले झामुमो नेता कुणाल षाड़ंगी ने भी अपने X अकाउनट पर जानकारी साझा की है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि “आप सभी को अत्यंत दुःख के साथ यह सूचना साझा कर रहा हूँ कि राज्य के स्कूली शिक्षा व निबंधन मंत्री तथा घाटशिला विधानसभा के विधायक माननीय रामदास सोरेन जी अब हम सबके बीच नहीं रहे। उनके लाखों चाहने वालों, शुभचिंतकों, कर्मठ कार्यकर्ताओं, स्कूली शिक्षा व निबंधन विभाग के सहयोगियों और हम सबके लिए एक व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। पूरा जेएमएम परिवार इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के सभी चिकित्सकों और उनकी टीमों के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने पिछले 2 अगस्त से लेकर आज तक दिन रात उन्हें ठीक करने के लिए बहुत मेहनत की लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे हम सब मजबूर हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ऊँ शांति!”

दो अगस्त को गंभीर चोट के कारण अस्पताल में हुए थे भर्ती

बता दें कि बीते दो अगस्त से गंभीर चोट के कारण अस्पताल में भर्ती थे। दो अगस्त की सुबह अपने घोड़ाबांधा स्थित आवास में बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजनों के अनुसार, रामदास सोरेन उस दिन सुबह करीब 4:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए उठे थे। बाथरूम में अचानक फिसलने से उनके सिर पर जोरदार चोट लगी। परिवार के लोग तुरंत उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई। जांच में उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉट पाया गया।

स्थिति गंभीर होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया गया। सुबह 9:30 बजे सोनारी एयरपोर्ट से रवाना कर उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों की एक टीम उनका लगातार इलाज कर रही थी, लेकिन चोट की गंभीरता के कारण उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और अंततः उन्होंने आखिरी हिचकी ली।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिशोम गुरु के दशकर्म में सीएम हेमंत ने कराया मुंडन, आंखों से छलके आंसू
Next Article राशिफल @ 16 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.