अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Khunti : खूंटी में बिरसा कॉलेज की एक छात्रा की बॉडी फंदे पर लटकी हालत में मिली। उसकी सांसों की डोर टूट चुकी थी। मृतका की शिनाख्त छाया कुमारी उर्फ चुलबुली के तौर पर की गयी। करीब 18 साल की चुलबुली तोरपा प्रखंड के अंगराबारी में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता का नाम सुरेश पांडेय है। मृतका के घरवालों का कहना है कि बीते सोमवार कॉलेज से लौटने के बाद छाया अपने कमरे में चली गयी। कुछ देर बाद वह फंदे पर लटकी हालत में मिली। शाम करीब छह बजे परिजनों ने जब यह जाना तो, उसे फंदे से नीचे उतारा और जल्दबाजी में लेकर खूंटी के सदर अस्पताल भागे। डॉक्टरों ने जांच के बाद छाया उर्फ चुलबुली को मृत घोषित कर दिया। मामले की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद चुलबुली की बॉडी उसके परिजनों को सौंप दी गयी। फिलहाल चुलबुली की मौत के पीछे छुपे राज पुलिस नहीं खोल पाई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
इसे भी पढ़ें : फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच साल तक लूटता रहा आबरू, फिर…
इसे भी पढ़ें : SC के पूर्व जज जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार
इसे भी पढ़ें : नीतीश कुमार : जंगलराज से सुशासन तक की यात्रा



