अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या के सनसनीखेज निक्की हत्याकांड का मुख्य आरोपी और मृतका का पति विपिन भाटी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस और आरोपी के बीच यह मुठभेड़ सिरसा चौराहे के पास हुई। घायल होने के बाद पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हिरासत से भागने की कोशिश में मुठभेड़
थाना कासना पुलिस विपिन को हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने सब इंस्पेक्टर से पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। भागते वक्त उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें विपिन घायल हो गया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी का बयान : “मैंने हत्या नहीं की”
अस्पताल में भर्ती होने के बाद आरोपी विपिन ने खुद को निर्दोष बताया। उसका कहना है, “मैंने निक्की की हत्या नहीं की, उसने खुद आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी में लड़ाई होना कोई नई बात नहीं है।” हालांकि, पुलिस और परिजनों के बयान इसके बिल्कुल उलट हैं।
Noida निक्की मर्डर केस में बेशर्म आरोपी पति… #UPPolice #noida #nikki pic.twitter.com/yOcTbioyT5
— Sunil Maurya (@smaurya_journo) August 24, 2025
दहेज मांग से शुरू हुआ विवाद
घटना कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव की है। मृतका निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले विपिन भाटी से हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी में दहेज के रूप में स्कॉर्पियो गाड़ी और अन्य सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग लगातार 35 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे।
ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
मृतका की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे निक्की की सास दया और देवर विपिन ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि दया ने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर विपिन को दिया, जिसके बाद विपिन ने निक्की पर डालकर आग लगा दी। साथ ही उसकी बेरहमी से पिटाई की और गले पर हमला भी किया गया। कंचन ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। इसी दौरान कंचन ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड भी कर लिया।
अस्पताल में दम तोड़ा
गंभीर रूप से झुलसी निक्की को पहले फोर्टिस और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
चार पर हत्या का केस दर्ज
निक्की की बहन कंचन ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना के समय उसका पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भी मौके पर मौजूद थे। कंचन की तहरीर पर पुलिस ने सास दया, पति विपिन, देवर रोहित और ससुर सत्यवीर के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : पत्नी निक्की को जिंदा ज’लाने वाले संदेही का एनका’उंटर, कैसे क्या हुआ… जानें



