अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jammu : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को बादल फटने की घटना हुई। अचानक आए सैलाब से कई परिवार प्रभावित हुए और लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने लगे। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
भदरवाह में ऐतिहासिक शिव मंदिर और पांडु गुफा मंदिर भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मंदिर के पुजारी समेत अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। एहतियात के तौर पर माता वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है।
इधर, कटरा-संगर रेलवे ट्रैक के टनल नंबर-16 पर भूस्खलन होने से रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं। मलबा गिरने की वजह से ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। रेलवे की टीमें ट्रैक को साफ करने में लगी हैं और यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लें।
इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली कंचन का पति ने रेत डाला गला, समझौता कर निकला था थाना से
इसे भी पढ़ें : जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर, इधर-उधर भटकने को मजबूर मरीज
इसे भी पढ़ें : इस बड़े सम्मान से नवाजे गये सिवान के डॉ. रौशन पांडेय… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : PM की डिग्री को लेकर HC ने पलट दिया CIC का आदेश… जानें



