Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मां वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, 30 श्रद्धालुओं की गई जान
Headlines

मां वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, 30 श्रद्धालुओं की गई जान

August 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
वैष्णो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित मां वैष्णो देवी धाम के पास अर्धकुमारी क्षेत्र में हुए लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। SSP रियासी परमवीर सिंह ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी। मंगलवार देर रात तक 7 लोगों की मौत की खबर थी, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया। खराब मौसम और भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। जम्मू शहर में पिछले 24 घंटों में 250 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों और खेतों में पानी भर गया है, कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

3500 से अधिक लोग सुरक्षित 

जिला प्रशासन, पुलिस, NDRF, SDRF और भारतीय सेना मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अब तक 3500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लैंडस्लाइड के कारण यात्रा मार्ग पर टिनशेड गिर गए, रेलिंग टूट गईं और बड़े पत्थर सड़कों पर बिखर गए। मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन वैष्णो देवी मार्ग पर मलबा काफी दूर तक फैला हुआ है।

रेल और सड़क यातायात प्रभावित 

नॉर्दर्न रेलवे ने जम्मू-कटरा के बीच चलने वाली और वहां रुकने वाली 22 ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जिनमें से 9 ट्रेनें कटरा बेस कैंप से थीं। इसके अलावा, 27 ट्रेनों को फिरोजपुर, मांडा, चक रक्खवालां और पठानकोट में शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। पठानकोट-कंदरोरी रेल ट्रैक पर चक्की नदी में बाढ़ के कारण रेल सेवा ठप है, हालांकि कटरा-श्रीनगर रेल रूट चालू है।

तवी नदी पर बना पुल धंसा

मंगलवार को जम्मू में तवी नदी के पास सड़क धंसने से कई गाड़ियां हादसे का शिकार हुईं। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। डोडा जिले में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें 10 से 15 घर बह गए। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे बंद हैं।

प्रशासनिक कदम 

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण जम्मू में सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बुधवार को बंद रखे गए हैं। जम्मू एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के साथ की हाई लेवल मीटिंग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 27 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article अचानक धधक उठा हजारीबाग का ये अस्पताल, इधर-उधर भागते रहे लोग

Related Posts

Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.