अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : धनबाद के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में आज फैसला सुनाया जाएगा। यह मामला वर्षों से अदालत में विचाराधीन था और अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी इस केस में अपना अंतिम निर्णय देंगे।
इस मामले के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक संजीव सिंह हैं, जिनके साथ कुल 11 आरोपियों को इस हत्या में शामिल माना गया है। फरवरी 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को आदेश दिया था कि छह महीने के भीतर इस केस में फैसला सुनाया जाए, जिसके बाद कोर्ट ने 27 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की थी।
हाल ही में, संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत प्रदान की है। जमानत की शर्तों के तहत उन्हें केवल न्यायिक कार्यों के लिए ही धनबाद आने की अनुमति है। संजीव सिंह करीब नौ साल से जेल में थे।
यह हत्याकांड 2017 में हुआ था, जब धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की गाड़ी पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई थी, जिसमें नीरज सिंह और उनके अंगरक्षकों की मौत हो गई थी। इस घटना ने झारखंड में तहलका मचा दिया था और लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही।
Also Read : अचानक धधक उठा हजारीबाग का ये अस्पताल, इधर-उधर भागते रहे लोग

