WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार सरकार ने तीन प्रमुख नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। इसमें लोजपा (राम विलास) की सांसद और नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी, दरभंगा से सांसद गोपाल जी ठाकुर और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक राजेश कुमार शामिल हैं। इन तीनों नेताओं को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
गृह विभाग ने इस संबंध में DGP को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गृह विभाग के पत्र के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा वर्गीकरण को लेकर यह निर्णय लिया गया। बैठक में पक्ष और विपक्ष के इन तीन नेताओं की सुरक्षा को Y कैटेगरी में अपग्रेड करने पर सहमति बनी।

इसे भी पढ़ें : अचानक धधक उठा हजारीबाग का ये अस्पताल, इधर-उधर भागते रहे लोग

