Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 11:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM हेमंत रांची को जल्द करेंगे जाम मुक्त, तीन बड़े फ्लाईओवर का खाका तैयार
Headlines

CM हेमंत रांची को जल्द करेंगे जाम मुक्त, तीन बड़े फ्लाईओवर का खाका तैयार

September 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची का नाम सुनते ही राजधानी की चहल-पहल, दफ्तरों की भीड़, कॉलेज जाते स्टूडेंट्स और बाजारों की रौनक सामने आ जाती है। लेकिन इन सबके बीच अगर कोई चीज सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करती है, तो वह है… ट्रैफिक जाम। हर रोज घंटों तक जाम में फंसना रांचीवासियों की मजबूरी बन चुकी है। हालांकि, वर्तमान में हेमंत सोरेन सरकार ने तीन फ्लाइओवर बनवाकर जाम से लोगों को राहत दिलाई है। वहीं, राजधानी को पूरी तरह से जाम मुक्त करने की ठान ली है। सरकार ट्रैफिक जाम की इस तस्वीर को बदलने जा रही है। CM हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित आवास पर पथ निर्माण विभाग से तीन बड़े फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देखा। यह बैठक केवल कागजी योजनाओं की चर्चा नहीं थी, बल्कि रांची की धड़कनों को समझने और शहरवासियों को राहत देने का एक प्रयास था।

हरमू फ्लाईओवर : सहजानंद चौक से एसीबी दफ्तर तक 

हरमू बाईपास रोड पर रोज़ाना लगने वाला जाम, ऑफिस जाने वालों के लिए सिरदर्द और स्कूली बच्चों के माता-पिता के लिए चिंता का कारण रहा है। CM ने कहा कि सहजानंद चौक से एसीबी दफ्तर तक बनने वाला फ्लाईओवर इस समस्या का हल होगा। खास बात यह होगी कि इसे रातू रोड फ्लाईओवर से भी जोड़ा जाएगा। यानी आने-जाने में लोगों का कीमती समय बचेगा और सफर भी सुगम होगा।

करम टोली से साइंस सिटी और अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक फ्लाईओवर

सीएम ने अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़ और करम टोली चौक से साइंस सिटी तक चार लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर की योजना को भी देखा। इस प्रोजेक्ट को रांची की बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। इसके साथ ही डॉक्टर्स कॉलोनी से हिल व्यू बरियातू रोड तक नई सड़क बनाने पर भी विचार किया गया। CM ने अधिकारियों से उक्त फ्लाईओवर निर्माण के लिए एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए डीपीआर तैयार करने और इस परियोजना को मूर्त रूप देने की दिशा में आगे की कार्यवाही करने को कहा।

अरगोड़ा चौक पर बनेगा गोलचक्कर

अरगोड़ा चौक रांची की सबसे व्यस्त जगहों में से एक है। यहां कई सड़कों का मिलान होता है और जाम आम बात है। CM हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया कि यहां फ्लाईओवर के साथ एक गोलचक्कर (रोटरी) भी बने, ताकि गाड़ियां बिना रुकावट के निकल सकें। यह फैसला आम लोगों के रोजमर्रा के सफर को आसान बना देगा।

जनता को मिलेगी बड़ी राहत

शहर के लोग अब इन योजनाओं को हकीकत में बदलते देखने के इंतजार में हैं। ट्रैफिक जाम से मुक्ति न केवल समय बचाएगी बल्कि रोज की भागदौड़ में थोड़ी राहत भी देगी। एक मां जो रोज अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जाती है, या एक युवक जो नौकरी पर देर से पहुंचने की चिंता करता है… इन सबकी जिंदगी इन फ्लाईओवरों के बन जाने के बाद बदल सकती है।

CM हेमंत सोरेन ने साफ कहा कि यह सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि रांचीवासियों के लिए सुविधा और राहत का वादा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन प्रोजेक्ट्स को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ जल्द मूर्त रूप दिया जाए।

ये रहे मौजूद

मौके पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख, पथ निर्माण विभाग प्रवीण भेंगरा, मुख्य अभियंता विजय रंजन एवं कंसल्टेंट कंपनी स्पर्श इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के सुधीर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान पहुंचाने का गंदा खेल… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसफेद शर्ट और बुलेट के चलते रातू में मा’रा गया रवि, SSP खोल गये राज… देखें
Next Article “उम्र ढल रही, लेकिन जिंदगी क्यों ढले”… जब एक मंच पर जुटे दिग्गज फिजियोथैरेपिस्ट्स

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.