Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सफेद शर्ट और बुलेट के चलते रातू में मा’रा गया रवि, SSP खोल गये राज… देखें
Headlines

सफेद शर्ट और बुलेट के चलते रातू में मा’रा गया रवि, SSP खोल गये राज… देखें

September 8, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रातू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के रातू में बीती शाम हुए हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में गठित SIT ने महज छह घंटों के भीतर हत्याकांड में शामिल छह संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। गिरफ्तार लोगों के नाम कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव, लालमोहन प्रजापति, इमरोज अंसारी, बबलू यादव, श्रीचंद प्रजापति उर्फ चंदु और विजय प्रजापति उर्फ कालू बताये गये। पूरे कांड का मास्टरमाइंड कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव है। इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन देशी पिस्टल, मैगजीन, पांच जिंदा गोलियां, एक बाइक, एक अल्टो कार और छह एंड्रॉयड मोबाइल एवं तीन कीपैड मोबाइल बरामद किये हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महज एक कंफ्यूजन के चलते रवि कुमार की जान चली गयी। रवि कुमार हजारीबाग के केरेडारी का रहने वाला था। अपराधियों का टारगेट था राजबल्लभ गोप उर्फ बलमा, पर उसकी जगह रवि कुमार को जान गंवानी पड़ी। राजबल्लभ गोप को भी गोली लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

कुणाल के पिता को सड़क पर पटक कर मारा था बलमा

DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि कुणाल कुमार उर्फ बसंत यादव का राजबल्लभ गोप उर्फ बलमा के साथ पुरानी रंजिश थी। एक साल पहले राजबल्लभ ने कुणाल के पिता की सड़क पर पटक कर पिटाई कर दी थी। इसके बाद से कुणाल बदला लेने की फिराक में था। वहीं, किसी शख्स से कुणाल ने दस हजार रुपये उधार के तौर पर लिये थे। जिस शख्स से उसने पैसे उधार लिये थे, उसे राजबल्लभ गोप भड़का रहा था। उसके अलावा भी मोहल्ले के लोगों को भी वह भकड़काता रहता था कि कुणाल पैसे उधार तो ले लेगा, पर वापस नहीं करेगा। यह बात कुणाल की पत्नी के कानों तक भी पहुंची, जिससे वह अपमानित महसूस करने लगा। इसके बाद कुणाल ने राजबल्लभ गोप से बदला लेने की ठान ली। उसे रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया।

auto

पांच लाख में तय हुआ था मौत का सौदा

कुणाल ने अपने साथियों लालमोहन प्रजापति और बबलू यादव की मदद से तीन सुपारी किलर्स से संपर्क किया। ये किलर्स पहले भी रंगदारी और लेवी मांगने के मामले में शामिल रहे चुके हैं। राजबल्लभ को मारने के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ। सारी प्लानिंग तय हो गयी। शूटरों को बताया गया कि राजबल्लभ उर्फ बलमा अधिकतर सफेद शर्ट पहनता है और बुलेट से चलता है।

सफेद शर्ट पहन बुलेट से आया था रवि कुमार

बीते 06 सितंबर को सभी आरोपी ठाकुरगांव में मिले और शाम को झखराटांड़ में बलमा की रेकी की। उसी दौरान शूटरों को दूर से राजबल्लभ को दिखाया गया और उसकी पहचान कराई गई। वह इलाके के ही प्रदीप लोहरा उर्फ चरकू के घर पर शराब पीने गया था। अलगे रोज यानी सात सितंबर की शाम राजबल्लभ प्रदीप लोहरा उर्फ चरकू के घर फिर से शराब पीने पहुंचा। वहीं पर रवि कुमार भी बैठकर शराब पी रहा था। इत्तेफाक से उसने भी सफेद शर्ट पहन रखा था और बुलेट से वहां आया था। शाम करीब 6:15 बजे हमलावर भी चरकु के घर पहुंचे और रवि कुमार को राजबल्लभ समझकर ताबड़तोड़ गोली चली दी। इसी दरम्यान बीच-बचाव करने आये राजबल्लभ को भी गोली मार दी गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। रवि कुमार ने स्पॉट पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, लहूलुहान राजबल्लभ उर्फ बलमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनें क्या बता गये DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा…

रांची के रातू में 7 सितंबर को हुए हत्याकांड का खुलासा, छह संदेही गिरफ्तार
सफेद शर्ट और बुलेट के चलते मारा गया रवि, SSP खोल गये राज… देखें pic.twitter.com/HPiOSHY8CP

— News Samvad (@newssamvaad) September 8, 2025

सराहनीय रही इनकी भूमिका

इस कांड का खुलासा करने में रुरल SP प्रवीण पुष्कर के अलावा रांची के मुख्यालय DSP-2 अरविंद कुमार, रातू थानेदार इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह, बुढ़मू थानेदार रितेश कुमार, मांडर थाना प्रभारी राहुल, एसआई नवीन शर्मा, संतोष यादव, छोटु कुमार, महेश प्रसाद कुशवाहा, प्रियंका कुमारी, विश्वेश्वर कुमार, सुनील कुमार सिंह, सुधीर कुमार, एएसआई मनोज कुमार, बलेन्द्र कुमार और सिपाही देवराज राम की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : रांची की सड़कों पर शाही अंदाज में दिखे धोनी, रोल्स रॉयस देख फैंस हुए दीवाने (VIDEO)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleRMC के प्रशासक सुशांत गौरव ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों
Next Article CM हेमंत रांची को जल्द करेंगे जाम मुक्त, तीन बड़े फ्लाईओवर का खाका तैयार

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.