Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नहीं रहे नौसेना कमांडर आयुष रंजन, झारखंड से क्या है नाता… जानें
Headlines

नहीं रहे नौसेना कमांडर आयुष रंजन, झारखंड से क्या है नाता… जानें

September 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आयुष
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi/Bangluru : जब बेंगलुरु से खबर आई कि भारतीय नौसेना के कमांडर आयुष रंजन (39 वर्ष) अब इस दुनिया में नहीं रहे, तो सिर्फ उनके माता-पिता ही नहीं, बल्कि पूरा समाज स्तब्ध रह गया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे आयुष आखिरकार ज़िंदगी की जंग हार गए। नौसेना के नेतृत्व में बेंगलुरु में ही उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

रिटायर्ड डीएसपी राय मनोरंजन प्रसाद के इकलौते बेटे थे आयुष

आयुष झारखंड की राजधानी रांची में बसे रिटायर्ड डीएसपी राय मनोरंजन प्रसाद और मीना राय के इकलौते बेटे थे। एकलौते बेटे की विदाई ने मां-पिता को असहनीय पीड़ा दी है। लोग कहते हैं कि बेटा भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहा, लेकिन उनकी यादें, उनकी मुस्कान और उनका जज़्बा हमेशा परिवार व समाज के दिलों में जीवित रहेंगे।

जमशेदपुर से की थी स्कूल की पढ़ाई

मूल रूप से बिहार भरथुआ-कल्याणपुर के रहने वाले आयुष की पढ़ाई लोयोला स्कूल, जमशेदपुर से हुई थी। बचपन से ही वे मेधावी और अनुशासित रहे। दोस्तों को हंसाना, जरूरतमंदों की मदद करना और कठिन हालात में भी सकारात्मक रहना उनकी खासियत थी। इन्हीं गुणों ने उन्हें भारतीय नौसेना तक पहुंचाया। देश की सेवा को उन्होंने अपने जीवन का ध्येय बना लिया।

आयुष का जाना पूरे समाज और देश के लिए कमी : अजय राय

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने भावुक होकर कहा- “आयुष का जाना सिर्फ एक परिवार की क्षति नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज और देश के लिए कमी है। इतने युवा और ऊर्जावान अधिकारी का अचानक यूं चले जाना दिल तोड़ देने वाला है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति मिले।”

उनकी विदाई के साथ ही नौसेना और समाज एक ऐसे सच्चे सपूत से वंचित हो गए हैं, जिसने अपने छोटे से जीवन में कर्तव्य और सेवा की ऐसी छाप छोड़ी है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। आज हर कोई यही कह रहा है कि कमांडर आयुष रंजन का जीवन भले ही अल्प रहा, लेकिन उनकी स्मृतियां और योगदान अमर रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर भोरे-भोर छापा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर भोरे-भोर छापा
Next Article बड़ा खुलासा : रांची से धराया अशहर दानिश था आतंकियों का ‘CEO’

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.