अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। आज यानी गुरुवार सुबह विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। SVU ने नारायण के पटना, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर स्थित आवासों और कार्यालयों पर एक साथ रेड की। यह छापेमारी SVU की टीम ने DSP के नेतृत्व में की।
पहले DEO रह चुके हैं वीरेंद्र नारायण
मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र नारायण के खिलाफ SVU थाना में कांड संख्या 18/25, दिनांक 10 सितंबर 2025 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसी के आधार पर आज यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान टीम को कई अहम दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में करीब 4 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति होने का अनुमान लगाया गया है। गौरतलब है कि वीरेंद्र नारायण इससे पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। फिलहाल SVU की कार्रवाई जारी है और आगे और खुलासे होने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में म’र्डर : जमीन कारोबारी को सरेराह किया छलनी

