अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : जब बात आती है राष्ट्रीय स्तर पर पहचान की, तो यह केवल एक सम्मान ही नहीं, बल्कि जिले के हर नागरिक की मेहनत और समर्पण का प्रमाण भी होता है। ऐसा ही एक गौरवपूर्ण अवसर जिला पाकुड़ के लिए आया, जब नीति आयोग की पहल “AI for Viksit Bharat: The Opportunity for Accelerated Economic Growth” में झारखंड के चार जिलों का चयन हुआ और इसमें पाकुड़ भी शामिल था।
डीसी ने बढ़ाया जिले का मान
इस राष्ट्रीय मंच पर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए पाकुड़ के डीसी मनीष कुमार ने भाग लिया। उनके नेतृत्व में यह अवसर जिले के लिए नए दृष्टिकोण और संभावनाओं के द्वार खोले हैं। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने इस मंच पर यह दर्शाया कि AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकें कैसे जिले की आर्थिक प्रगति और प्रशासनिक कार्यों को गति दे सकती हैं।
तकनीक से जिले को नई दिशा
AI और उन्नत तकनीकें केवल भविष्य की योजनाओं तक सीमित नहीं हैं। ये शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग जैसे क्षेत्रों में जिले की क्षमता को बढ़ाने का काम करेंगी। इससे न केवल निवेश के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि स्थानीय युवा, उद्यमी और प्रशासनिक अधिकारी भी नई चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।
डीसी ने पाकुड़ के लोगों को दिया क्रिडिट
डीसी मनीष कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय यानी क्रेडिट पाकुड़ के हर नागरिक के सामूहिक प्रयास, सकारात्मक सोच और निरंतर विकास की यात्रा को दिया। उनका मानना है कि जिले की प्रगति केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सहभागिता से ही साकार हो सकती है। जिलावासियों से अपील की गई है कि वे मिलकर प्रगतिशील पाकुड़ के सपने को साकार करें और तकनीकी प्रगति का लाभ हर क्षेत्र में महसूस कराएं। यह सिर्फ एक शुरुआत है… पाकुड़ का भविष्य उज्जवल और प्रगतिशील होगा।
इसे भी पढ़ें : चलती बाइक पर मंडराया मौ’त का साया, सीट के नीचे निकला करैत सांप… देखें वीडियो

