अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Bokaro : बोकारो की अमन-चैन और शांति भंग करने की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। बीती रात टू टैंक गार्डेन इलाके में बड़े क्राइम की प्लानिंग करते दो दागी किस्म के लड़कों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके पांच साथी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार युवकों के नाम राजकुमार यादव उर्फ बिक्की उर्फ लोला (20 साल) और कुनाल कुमार (18 साल) बताये गये। दोनों बोकारो के ही रहने वाले हैं। कहना सही होगा की पुलिस ऐन वक्त पर जागी और शहर में संभावित बड़ी डकैती की वारदात को टाल दी।
SP को मिले एक क्लू ने खोली साजिश की पोल
बोकारो के पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह को देर रात इंफॉर्मेशन मिली थी कि सात बदमाश लड़के हथियार के साथ इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे हैं। जानकारी मिलते ही सिटी DSP आलोक रंजन की देखरेख में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने बिना समय गंवाए टू टैंक गार्डेन इलाके को घेर लिया और दबिश दी।
हथियार संग धराए दो युवक, बाकी फरार
छापेमारी के दौरान दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तलाशी में उनके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस मिले। वहीं अन्य पांच आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस का कहना है कि सभी फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : चलती बाइक पर मंडराया मौ’त का साया, सीट के नीचे निकला करैत सांप… देखें वीडियो

