अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में झारखंड पेसा नियमावली को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को मिलने वाले अधिकार, शक्तियों और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। CM ने कहा कि पेसा कानून का क्रियान्वयन इस तरह किया जाए कि राज्य की स्थानीय स्वशासन व्यवस्था मजबूत हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नियमावली से जनजातीय समाज का सामाजिक और आर्थिक उत्थान होना चाहिए और ग्राम सभाओं की भूमिका और सशक्त बने।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, एमआर मीणा, नीरज कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, अमिताभ कौशल, कृपानंद झा, के. श्रीनिवासन, मनोज कुमार, चंद्रशेखर, अरवा राजकमल, पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी, खान निदेशक राहुल सिन्हा, महाधिवक्ता राजीव रंजन, पीसीसीएफ अशोक कुमार, वन संरक्षक पी.आर. नायडू, डीएफओ दिलीप कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : AI से आर्थिक विकास की राह पर पाकुड़, राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान
इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर धरा गये, नहीं तो हो जाती बड़ी डकैती… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : चलती बाइक पर मंडराया मौ’त का साया, सीट के नीचे निकला करैत सांप… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : UPI इस्तेमाल करने वालों की बल्ले-बल्ले, बढ़ गये ट्रांजैक्शन के लिमिट

