अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिला मुख्यालय मंगलवार को कांग्रेस की गतिविधियों का केंद्र बना, जहां संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बड़ी बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, वरिष्ठ नेता सतीश पॉल मुंजनी और समशेर आलम समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
उत्साह से तबरेज दिखे तमाम कार्यकर्ता
बैठक में सदर प्रखंड के 36 पंचायतों में से चुने गए 9 पंचायत अध्यक्ष और उनकी कमेटियों ने हिस्सा लिया। साथ ही नगर कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं, जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करें और लोगों से सीधा संवाद बढ़ाएं।
के. राजू ने दिया सख्त संदेश
बैठक में कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने बिहार में कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस विषय को संसद में सामने रख चुके हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी चुनावों में EVM से छेड़छाड़ की संभावनाओं को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।
पाकुड़ बैठक में कांग्रेस नेताओं की गर्जना, जनता से जुड़ाव पर जोर…
क्या बोल गये कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश महासचिव तनवीर आलम… देखें…#pakur #congressnews #JharkhandUpdate #newssamvad pic.twitter.com/uBxgTnDs1h— News Samvad (@newssamvaad) September 16, 2025
संगठन सृजन अभियान पर फोकस
प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि झारखंडभर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चल रहा है, जिसका उद्देश्य पार्टी की असली ताकत का मूल्यांकन करना और संगठन को नई ऊर्जा देना है। उन्होंने बताया कि प्रभारी के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है और अब प्राथमिकता गांव-गांव तक पहुंच बनाना है।
जनता से जुड़ाव ही असली ताकत
बैठक में यह भी तय हुआ कि कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में जाकर आम जनता की समस्याएं जानेंगे और उनके समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे। नेताओं ने साफ कहा कि जनता का भरोसा जीतना ही संगठन को मजबूत करने का सबसे बड़ा जरिया है।
इसे भी पढ़ें : AI से आर्थिक विकास की राह पर पाकुड़, राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

