WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : कोल इंडिया लिमिटेड को नया चेयरमैन मिल गया है। पब्लिक एंटरप्राइज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) ने 20 सितंबर को इंटरव्यू के बाद बी. साईराम के नाम की सिफारिश की है। वे मौजूदा चेयरमैन पीएम प्रसाद के रिटायर होने के बाद पदभार संभालेंगे। इस पद के लिए PESB ने बड़ा इंटरव्यू सेशन आयोजित किया। इसमें कुल 11 वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनमें कोल इंडिया, एनएमडीसी, नालको, इंडियन ऑयल, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और रेलवे समेत कई बड़ी कंपनियों के टॉप अधिकारी शामिल थे।
बी. साईराम का अनुभव बना सबसे बड़ा आधार
बी. साईराम फिलहाल नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के सीएमडी हैं। उनके लंबे अनुभव और मजबूत नेतृत्व क्षमता को देखते हुए PESB ने उन्हें कोल इंडिया का अगला चेयरमैन चुना।
इंटरव्यू में शामिल हुए ये दिग्गज अधिकारी
- मुकेश चौधरी, डायरेक्टर (मार्केटिंग), कोल इंडिया लिमिटेड
- इन्द्र देव नारायण, सीएमडी, एमईसीएल
- बी. साईराम, सीएमडी, एनसीएल
- निलेंदु कुमार सिंह, सीएमडी, सीसीएल
- पंकज कुमार शर्मा, डायरेक्टर (प्रोडक्शन), नालको
- विश्वनाथ सुरेश, डायरेक्टर (कमर्शियल), एनएमडीसी
- विनय कुमार, डायरेक्टर (टेक्निकल), एनएमडीसी
- अनुज जैन, डायरेक्टर (फाइनेंस), इंडियन ऑयल
- हेमंत कुमार दास, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन
- आलोक सिंह, प्रिंसिपल कमिश्नर, आयकर विभाग (राजकोट)
- डॉ. पुड़ी हरिप्रसाद, चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर, रेलवे
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, कई ट्रेनें रद्द

