Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डीसी मनीष के हाथों खुला मां अम्बे का पट, उमड़ा आस्था का सैलाब
Headlines

डीसी मनीष के हाथों खुला मां अम्बे का पट, उमड़ा आस्था का सैलाब

September 28, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मां
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Pakur (Jaydev Kumar) :  नवरात्र का छठा दिन… सुबह से ही सरस्वती पुस्तकालय परिसर के बाहर भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। हर कोई इंतज़ार कर रहा था उस पल का जब मां अम्बे का पट खुलेगा और उनकी प्रतिमा के दर्शन होंगे। जैसे ही पट खोला गया, पूरा माहौल “जय माता दी” के जयकारे से गूंज उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी के चेहरे पर आस्था की चमक और आँखों में भक्ति की ज्योति साफ़ झलक रही थी।

पूजा सिर्फ अनुष्ठान नहीं, बल्कि पूरे समाज को जोड़ने का उत्सव : डीसी

पट खोलने का कारम डीसी मनीष कुमार, उपविकास आयुक्त, एसडीओ साईमन मरांडी और पूजा समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। जैसे ही मां की झलक मिली, श्रद्धालु हाथ जोड़कर नतमस्तक हो गए। कई लोगों की आंखें भीग गईं, तो कोई घंटों की तपस्या पूरी होने जैसा संतोष महसूस कर रहा था। डीसी मनीष कुमार ने इस अवसर पर जिलेवासियों को नवरात्र की बधाई दी और कहा… “पूजा सिर्फ अनुष्ठान नहीं, बल्कि पूरे समाज को जोड़ने का एक उत्सव है।” पुराने सदस्यों को चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया।

शहर में हर गली-चौराहे पर सजी भक्ति

सिर्फ सरस्वती पुस्तकालय ही नहीं, बल्कि पूरे पाकुड़ शहर की गलियाँ इन दिनों भक्ति के रंग में रंगी हैं। शहरकोल से लेकर बेलतल्ला, राजापाड़ा, कालीतल्ला, तातीपाड़ा, रेलवे स्टेशन, बैंक कॉलोनी, बड़ी अलीगंज तक हर मोहल्ले में माँ दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हैं। शाम होते ही पंडालों में रोशनी जगमगाने लगती है, ढोल-नगाड़े की थाप पर बच्चे नाचते हैं और महिलाएँ मंगलगीत गाती हैं। कहीं भोग का प्रसाद बंट रहा है, तो कहीं श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े होकर दर्शन कर रहे हैं।

आस्था के साथ-साथ सुरक्षा का भी ध्यान

इस भीड़ और उल्लास को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। हर पंडाल पर महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारी खुद भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा ले रहे हैं।

त्योहार से बढ़ा अपनापन

नवरात्र का यह पर्व सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक भी है। गली-मोहल्लों के पंडालों में लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, रिश्ते मज़बूत होते हैं। जिन परिवारों में सालभर मुलाक़ात नहीं हो पाती, वे भी पंडालों में साथ बैठकर प्रसाद खाते दिखाई देते हैं।

पाकुड़ में शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डीसी मनीष कुमार और अन्य अधिकारियों ने सरस्वती पुस्तकालय परिसर में पूजा पंडाल का पट खोला। शहरभर में भव्य पंडाल सजे, सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई। pic.twitter.com/Ji3wirvyKJ

— News Samvad (@newssamvaad) September 28, 2025

इसे भी पढ़ें : कुख्यात राहुल सिंह का खुला ऐलान- इन तीन शहरों में चलवाई गो’लियां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम नीतीश ने गोपालगंज और वैशाली को दिया बंपर तोहफा… जानें क्या
Next Article 198 फाइलें, 27 CPU, लैपटॉप… विनय सिंह के ठिकानों से ACB को और क्या-क्या मिला… जानें

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.