Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाष्टमी पर मौसम मेहरबान, दशमी को मूसलाधार बारिश
झारखंड

महाष्टमी पर मौसम मेहरबान, दशमी को मूसलाधार बारिश

September 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मौसम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : दुर्गापूजा के मौके पर झारखंड में अब तक मौसम मेहरबान रहा है। महाषष्ठी और महासप्तमी के दिन धूप-छांव की स्थिति बनी रही, जिससे मौसम सुहाना रहा, हालांकि बारिश नहीं हुई। महाअष्टमी (मंगलवार) को भी बारिश की संभावना बेहद कम है, लेकिन एक अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

एक अक्टूबर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में मंगलवार से ऊपरी हवा में चक्रवाती घेरा सक्रिय होगा। इसके असर से एक अक्टूबर को ‘लो प्रेशर’ (कम दबाव) क्षेत्र बनेगा, जिसका प्रभाव झारखंड पर दिखेगा। इसके चलते कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी (30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

  • दो अक्टूबर को : धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • तीन अक्टूबर को : गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में फिर से खराब मौसम की चेतावनी दी गई है।

तापमान में गिरावट की संभावना

बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो एक अक्टूबर से घटकर 29 डिग्री तक आ सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट संभव है।

अगले चार दिनों का संभावित तापमान इस प्रकार रहेगा :

दिनअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
मंगलवार3426
बुधवार3225
गुरुवार3024
शुक्रवार2924

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को दो और तीन अक्टूबर को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। पूजा पंडालों और बाहर निकलने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें : भोजपुरी पावर स्टार ज्वाइन कर सकते हैं यह पार्टी, आरा सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभोजपुरी पावर स्टार ज्वाइन कर सकते हैं यह पार्टी, आरा सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
Next Article एक करोड़ की हथिनी का ‘रखवाले’ ने ही 27 लाख में कर दिया था सौदा, कैसे खुला राज… जानें

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.