अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के 45–घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तारीख तय कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने घाटशिला उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना की तिथि घोषित की है। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही केवल घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
रवि कुमार ने बताया कि घाटशिला क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता हैं, जिनमें 1,24,899 पुरुष और 1,30,921 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वेबकास्टिंग की जाएगी ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके।
चुनाव की तैयारी को लेकर 1200 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों का युक्तिकरण किया गया है। अब घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 218 लोकेशन पर कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट भी बनाए जाएंगे, जहां सीसीटीवी के जरिए लगातार मॉनिटरिंग होगी।
इस मौके पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Also Read : घाटशिला उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें शेड्यूल
Also Read : EC ने कर दिया बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान… जानें पूरा शेड्यूल
Also Read : हजारीबाग-गया का आतंक दानिश अब पुलिस के शिकंजे में

