Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार विस चुनाव 2025 : बेतिया में अलग-अलग जगहों से लाखों रुपये जब्त
बिहार

बिहार विस चुनाव 2025 : बेतिया में अलग-अलग जगहों से लाखों रुपये जब्त

October 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Bettiah : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में उड़नदस्ता और निगरानी दल सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 4 लाख 6 हजार 140 रुपये नकद जब्त किए गए।

पहली कार्रवाई: चनपटिया में 1.17 लाख रुपये बरामद

पहली कार्रवाई चनपटिया प्रखंड के चुहड़ी एसएसटी प्वाइंट पर हुई। जांच के दौरान राजकुमार नामक व्यक्ति से ₹1,17,140 नकद बरामद किए गए। वह अपनी मोटरसाइकिल से दुकान कलेक्शन के लिए जा रहे थे। दंडाधिकारी संदीप कुमार और एसआई रामकांत कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बरामद राशि को जांच के लिए चनपटिया थाना मालखाने में जमा किया गया है।

दूसरी कार्रवाई: गोपालपुर में 2.89 लाख रुपये मिले

वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा चौक पर की गई। एसएसटी-13 टीम ने वाहन जांच के दौरान दिवाकर कुमार नामक व्यक्ति से ₹2,89,000 नकद बरामद किए। पूछताछ में वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद राशि को जब्त कर लिया गया।

प्रशासन की सख्ती और जनता से अपील

दोनों मामलों की सूचना व्यय प्रेक्षण दल को दे दी गई है और जांच जारी है। जिला प्रशासन ने कहा है कि चुनाव के दौरान अवैध नकदी और शराब पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों, चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नियंत्रण कक्ष या टोल फ्री नंबर पर तुरंत दें।

इसे भी पढ़ें : झामुमो का बड़ा ऐलान- बिहार की 6 सीटों पर अपने दम पर उतारेगा उम्मीदवार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझामुमो का बड़ा ऐलान- बिहार की 6 सीटों पर अपने दम पर उतारेगा उम्मीदवार
Next Article 20 लाख की डकैती का पर्दाफाश, पांच कुख्यात सलाखों के पीछे

Related Posts

Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.