अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI यानी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने भी अपनी भूमिका तय कर दी है। चुनाव प्रचार को गति देने के उद्देश्य से NSUI बिहार इकाई ने विधानसभा-वार प्रभारियों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 58 सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। NSUI बिहार के अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने यह सूची जारी की है। उनका कहना है कि इन प्रभारियों का काम महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए जनसंपर्क और प्रचार कार्य को तेज करना है, ताकि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।
युवाओं के जोश से बदलेगा चुनावी समीकरण : NSUI
NSUI प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन के प्रचार में अब युवा शक्ति मैदान में उतरेगी। उनका कहना है कि “हमारा उद्देश्य युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ना और महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करना है।
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : इस बड़े नेता को BJP ने पार्टी से निकाला… जानें
इसे भी पढ़ें : जख्मी श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा अपडेट, लिखा- मेरी हालत दिन-ब-दिन…
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : BJP, RJD और कांग्रेस सहित 25 सोशल मीडिया हैंडल पर केस
इसे भी पढ़ें : “डीसी साहब आ गये हैं”… फिर समाहरणालय में मची खलबली… जानें क्यों



