Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भैरव सिंह सहित चार को पुलिस ने दबोचा, लोडेड कारबाइन और पिस्टल जब्त
Headlines

भैरव सिंह सहित चार को पुलिस ने दबोचा, लोडेड कारबाइन और पिस्टल जब्त

December 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हजारीबाग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बुंडू में कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के निर्देश पर बड़कागांव एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।

बुंडू पुल के पास वाहन जांच दौरान संदिग्ध पकड़े गए

06 दिसंबर की शाम पुलिस टीम बुंडू पुल के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान बुंडू से कोले जाने वाली सड़क के किनारे चार संदिग्ध युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने तुरंत पीछा कर चारों को पकड़ लिया। गिरफ्तार लोगों में अर्जुन करमाली उर्फ जयकांत उर्फ भैरव सिंह, समीक कुमार, राहुल कुमार और निखिल विश्वकर्मा शामिल हैं।

अर्जुन करमाली कई मामलों में वांछित, भैरव सिंह के नाम से करता था अपराध

पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी अर्जुन करमाली भैरव सिंह के नाम से भी अपराध करता था और क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था। पुलिस के अनुसार वह कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है। कुछ दिन पहले 23 नवंबर 2025 को भी उसके घर से 7.62 एमएम की रायफल और गोलियां बरामद की गई थीं।

छापेमारी में हथियार और आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान इनके पास से कारबाइन मशीन गन, तीन पिस्टल, नौ जिंदा गोलियां, आठ मोबाइल फोन, दो मोबाइल बैटरियां, दो राउटर जिनमें सिम लगा था और एक स्मार्ट वॉच बरामद की है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके साथ और कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : जब विज्ञान मिला संवेदनाओं से… ISGCON 2025 में डॉ. जयंत घोष की प्रेरक कहानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम ने जवानों की वीरता को किया सलाम, बोले- सैनिकों की कुर्बानियां अमर हैं
Next Article झामुमो की बैठक में बड़ा ऐलान, वार्ड 15 के अध्यक्ष बने… जानें कौन

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.