Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 11:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नितिन नबीन अब संभालेंगे बीजेपी की कमान, बनाये गये कार्यकारी अध्यक्ष
Headlines

नितिन नबीन अब संभालेंगे बीजेपी की कमान, बनाये गये कार्यकारी अध्यक्ष

December 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नितिन नबीन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस फैसले के बाद अब जेपी नड्डा के बाद संगठन की अहम जिम्मेदारी नितिन नबीन संभालेंगे।

पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति

भाजपा सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन की नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में पार्टी को और मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। नबीन का संगठनात्मक अनुभव और जमीनी राजनीति से जुड़ाव इस फैसले की अहम वजह माना जा रहा है।

auto

पांच बार के विधायक हैं नितिन नबीन

नितिन नबीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह इस सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर चुके हैं। हाल ही में हुए 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51 हजार से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराया था। इस चुनाव में नितिन नबीन को कुल 98,299 वोट मिले।

वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री

नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं। इसके अलावा वह भाजपा में छत्तीसगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वह कायस्थ समुदाय से आते हैं और उनकी उम्र 45 वर्ष है।

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक

नितिन नबीन का जन्म पटना में हुआ। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। राजनीति में आने से पहले वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी सक्रिय रहे हैं।

2006 से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

नितिन नबीन ने पहली बार साल 2006 में उपचुनाव जीतकर विधानसभा में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव और जनता के लिए किया गया कार्य पार्टी को नई मजबूती देगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नितिन नबीन युवा और ऊर्जावान नेता हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

अमित शाह और जेपी नड्डा का बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नितिन नबीन ने संगठन के हर दायित्व को निष्ठा से निभाया है और उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना हर युवा भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है। जेपी नड्डा ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।

दिलीप जायसवाल और सम्राट चौधरी बोले…

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इसे बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा बिहार से लेकर पूरे देश में और मजबूत होगी।

नितिन नबीन का पहला बयान

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में वह संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें : सम्राट चौधरी का ऐलान- किसी भी हालत मेें बख़्शे नहीं जायेंगे अपराधी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसम्राट चौधरी का ऐलान- किसी भी हालत मेें बख़्शे नहीं जायेंगे अपराधी
Next Article सुदेश ने हजारीबाग से किया परिवर्तन का शंखनाद, सरकार पर तीखा हमला

Related Posts

Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.