अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी के पुराना अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग अपार्टमेंट के सबसे ऊपरी तल्ले पर लगी, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
अचानक आग लगने से अपार्टमेंट में रहने वाले लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए तेजी से नीचे की ओर निकलने लगे। इस दौरान कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि निवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर में लीकेज को आग लगने की वजह माना जा रहा है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और लोगों की मदद के साथ स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।
Also Read : राबड़ी आवास हो रहा खाली, सामान होने लगे शिफ्ट
Also Read : आज से महंगा हुआ ट्रेन का सफर
Also Read : सितमगर ठंड से कांप उठा झारखंड, 9 जिलों में येलो अलर्ट
Also Read : राशिफल @ 26 दिसंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

