Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 04:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ईसीएल प्रोजेक्ट में गुंडई करने वाले दो धराये
Headlines

ईसीएल प्रोजेक्ट में गुंडई करने वाले दो धराये

December 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ईसीएल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Godda : गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में स्थित ईसीएल परियोजना में दहशत फैलाने के लिए की गई फायरिंग और आगजनी की वारदात में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. आरिफ और मो. इम्तियाज अंसारी शामिल हैं। दोनों आरोपी ललमटिया थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

मशीन पर की गई थी फायरिंग और आगजनी

एसडीपीओ ने मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 27 जनवरी को ललघुटवा डंप साइट पर ईसीएल परियोजना में खड़ी एक मशीन डोजर को निशाना बनाकर दो अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी और उसके बाद आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना का मकसद इलाके में दहशत फैलाना था।

Advertisement Advertisement

ललमटिया थाना में दर्ज हुआ था मामला

घटना के बाद ललमटिया थाना में कांड संख्या 94/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा के पुलिस अधीक्षक ने महागामा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया था।

तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

एसआईटी टीम ने मानवीय आसूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

हथियार और वाहन बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी कट्टा, एक खोखा, घटनास्थल से गोली का पिलेट, दो मोबाइल फोन और बिना नंबर की एक पल्सर बाइक बरामद की है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने आदिवासी छात्रा सविता कच्छप को दी बधाई… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत ने आदिवासी छात्रा सविता कच्छप को दी बधाई… जानें क्यों
Next Article नव वर्ष की खुशियों पर न लगे ग्रहण, पर्यटन स्थल से अस्पताल तक प्रशासन अलर्ट

Related Posts

Headlines

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026

बिहार की कमान अब सैयद अता हसनैन के हाथ, बने राज्य के 43वें राज्यपाल

March 14, 2026

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.