अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची की 24 वर्षीय आदिवासी छात्रा सविता कच्छप ट्रिपल आईटी, रांची में पीएचडी के लिए चयनित हुई हैं। वे आदिवासी समुदाय में सबसे कम उम्र की पीएचडी अभ्यर्थी हैं। सविता कच्छप ने आज सीएम हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और पीएचडी की पढ़ाई के लिए राज्य सरकार की ओर से 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक उनके परिजनों को सौंपा।
शैक्षणिक और शोध में योगदान
सविता कच्छप इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रही हैं। वे टेक्निकल फील्ड में पहला ट्राइबल रिसर्च स्कॉलर हैं और IEEE में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध प्रस्तुत कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगे पढ़ाई और शोध कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर सविता कच्छप के परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : “जल्द हो गिरफ्तारी, नहीं तो आंदोलन”, मधुपुर हमले पर अजय राय सख्त
इसे भी पढ़ें : Happy New Year मैसेज बन सकता है बड़ा जाल, कैसे बचें ऑनलाइन ठगी से… जानिए
इसे भी पढ़ें : अब जीविका दीदियां बनेंगी ‘डिजिटल दीदी’, ग्रामीणों को घर बैठे मिलेगी ई-निबंधन सुविधा
इसे भी पढ़ें : मेहनत की मंजिल, जिम्मेदारी की शुरुआत : IIIT रांची के 370 युवा राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार



