अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पाकुड़ जिले के तारापुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पाकुड़ हिरणपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रेलर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ठंड के मौसम में तेज रफ्तार वाहन और भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। सूचना मिलते ही हिरणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई। पुलिस ने जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में भाजपा का जोरदार धरना, राज्य सरकार पर तीखा हमला
इसे भी पढ़ें : कोर्ट से निकली उम्मीद की वॉकथॉन, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ पाकुड़
इसे भी पढ़ें : कोयले की काली परत के नीचे छुपे सपनों को मिला नया आसमान



