अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार सुबह सारंडा जंगल के किरीबुरू इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भयंकर एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में चार से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। मौके से हथियार और भारी मात्रा में गोलियां भी बरामद की गई हैं।
भोर में शुरू हुई मुठभेड़
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षाबलों को किरीबुरू क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
पुलिस ने बताया कि फिलहाल इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और अतिरिक्त बलों को भी मौके पर भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
चाईबासा पुलिस ने आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही स्थिति सामान्य मानी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : क्राइम कंट्रोल पर SSP राकेश सख्त, अपराधियों की कमर तोड़ने की खुली छूट

