Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ST/SC थानेदार मामले में खुलकर सामने आया एसोसिएशन, दे डाला यह अल्टीमेटम
झारखंड

ST/SC थानेदार मामले में खुलकर सामने आया एसोसिएशन, दे डाला यह अल्टीमेटम

February 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
थानेदार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : एसटी/एससी थानेदार महेश मुंडा को लेकर चल रहे विवाद पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन खुलकर सामने आ गया है। रविवार को लाइन टैंक रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में एसोसिएशन ने मीडिया से साफ शब्दों में कहा कि थानेदार के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। जांच में आरोप साबित नहीं होने के बावजूद केस दर्ज कराने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

जमीन विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला

एसोसिएशन के मुताबिक, बंदी खलखो नामक महिला ने एसटी/एससी थाना में शिकायत दी थी। आरोप था कि 2 जनवरी 2025 को जब वह अपनी जमीन पर खेती करने गईं, तब प्रमोद साह और उनकी पत्नी अनीता देवी ने उनके साथ जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट की।

जांच में क्या आया सामने

मामले की जांच एसआई महेंद्र बाड़ा ने की। जांच में सामने आया कि जिन प्रमोद साह और अनीता देवी पर आरोप लगाए गए, उनकी उम्र करीब 70 वर्ष है। दोनों ने कहा कि वे शिकायतकर्ता को न तो जानते हैं और न ही कभी मिले हैं। जब शिकायतकर्ता से पूछताछ हुई तो उन्होंने प्रमोद साह की उम्र करीब 35 वर्ष बताई और यह भी कहा कि उनकी कभी प्रमोद साह से मुलाकात नहीं हुई। बयानों में साफ विरोधाभास मिलने के बाद थाना प्रभारी ने केस दर्ज नहीं किया।

केस दर्ज कराने को लेकर थाने में हंगामा

एसोसिएशन का आरोप है कि 5 फरवरी 2026 को बंदी खलखो महिला अधिवक्ता सविता कुजूर और तीन अन्य महिला अधिवक्ताओं के साथ एसटी/एससी थाना पहुंचीं और केस दर्ज करने का दबाव बनाया। थाना प्रभारी ने महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जांच की पूरी जानकारी दी, इसके बावजूद दबाव नहीं रुका। 6 फरवरी को करीब 50 अधिवक्ताओं और 7 फरवरी को 10-15 अधिवक्ताओं ने थाना गेट पर नारेबाजी कर माहौल गर्मा दिया।

पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने दो टूक कहा कि बिना तथ्य और सबूत के अगर थाना प्रभारी या किसी भी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हुई, तो एसोसिएशन चुप नहीं बैठेगी। जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने रांची बार एसोसिएशन से भी अपील की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। अगर जांच में कोई अधिवक्ता दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कानून के तहत कार्रवाई हो।

एकजुटता का प्रदर्शन

प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष मो. महताब आलम, उपाध्यक्ष रोहित रजक, संयुक्त सचिव संतोष कुमार महतो, रांची शाखा अध्यक्ष आनंद राज खलखो, सचिव देवताचरण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, वितंतु शाखा अध्यक्ष रजनीश कुमार, रांची प्रक्षेत्रीय मंत्री भागवत मुर्मू, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्यारेलाल साहू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग… देखें CCTV वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदरभंगा में मासूम से दरिं’दगी और ह’त्या पर ब’वाल, पथ’राव के बाद ला’ठीचार्ज
Next Article बिहार को मिला नया एक्सप्रेसवे, अब 5 घंटे का सफर सिर्फ 2 घंटे में होगा पूरा

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.