Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » T20 WC 2026 : ICC की सख्ती से बदला पाकिस्तान, भारत से मैच को तैयार
स्पोर्ट्स

T20 WC 2026 : ICC की सख्ती से बदला पाकिस्तान, भारत से मैच को तैयार

February 10, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप मुकाबले को लेकर पाकिस्तान सरकार ने अपना फैसला बदल लिया है। पहले बहिष्कार का एलान करने के बाद अब सरकार ने अपनी राष्ट्रीय टीम को 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दे दी है।

सरकारी बयान के अनुसार, यह फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद लिया गया। इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी सरकार को दी।

बांग्लादेश से शुरू हुआ विवाद

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब आईपीएल 2026 की नीलामी के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को लेकर भारत में विरोध देखने को मिला। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 विश्व कप के अपने मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया।

आईसीसी की जांच और सख्त रुख

मामला बढ़ने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। जांच के बाद आईसीसी ने भारत में किसी तरह की सुरक्षा कमी नहीं पाई और तय कार्यक्रम में बदलाव से इनकार कर दिया।

आईसीसी बोर्ड बैठक में बांग्लादेश की मांग को खारिज कर दिया गया और साफ किया गया कि अगर टीम तय शेड्यूल के अनुसार नहीं खेलेगी तो उसे टूर्नामेंट से बाहर भी किया जा सकता है।

बांग्लादेश के समर्थन में उतरा पाकिस्तान

बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को पत्र लिखकर सुरक्षा और राजनीतिक स्थिति को लेकर चिंता जताई। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने भी भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच नहीं खेलने का फैसला किया था।

लाहौर बैठक के बाद बदला रुख

बाद में लाहौर में आईसीसी, बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। कई देशों और श्रीलंका की ओर से भी विवाद को सुलझाने की अपील की गई।

अब तय होगा मुकाबला

इन बातचीतों के बाद पाकिस्तान सरकार ने अपना फैसला पलट दिया है। अब यह तय हो गया है कि पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में भारत के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस पूरे मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर किसी तरह का जुर्माना या दंड नहीं लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : अगले 15 दिन वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहेंगी लेट…जानें वजह

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअगले 15 दिन वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहेंगी लेट…जानें वजह
Next Article “…तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाएगा”, क्या बोल गए सीएम योगी… जानें

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.