Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 03:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में दहशत फैलाने वाले ने कोकर में ले रखा था पनाह, राज खोल गये SP राणा… देखें
झारखंड

रांची में दहशत फैलाने वाले ने कोकर में ले रखा था पनाह, राज खोल गये SP राणा… देखें

February 18, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची के बीआईटी मेसरा इलाके में बीते चार फरवरी की शाम हुई हवाई फायरिंग की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में राहुल सिंह गिरोह से जुड़े मुख्य आरोपी समेत कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो आगे कोई बड़ी वारदात भी हो सकती थी। गिरफ्तार आरोपियों में अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटू (मुख्य आरोपी), करन कुमार उरांव, विशाल मुण्डा, सेंटू सिंह और रामानंद कुमार शामिल हैं। इनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस, बाइक और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है।

टोयोटा शोरूम के पास दहशत फैलाने के लिए चलाई गई थी गोली

सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि घटना चार फरवरी की शाम की है। बीआईटी मेसरा के पास टोयोटा शोरूम के नजदीक अचानक हवाई फायरिंग हुई। उस वक्त सड़क पर आवाजाही थी और गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन मकसद साफ था, दहशत फैलाना। इस मामले में सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या 49/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस शुरू से ही इसे गंभीरता से ले रही थी।

गुप्त सूचना से खुला पूरा खेल

17 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि इस वारदात का मुख्य आरोपी कोकर के सुंदर विहार इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख में और सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। छापेमारी के दौरान करीब 20 साल के अमन कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। वह ओरमांझी थाना क्षेत्र के पाचा गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने फायरिंग में अपनी भूमिका कबूल कर ली।

घर में छिपाकर रखे थे हथियार और बाइक

अमन की निशानदेही पर पुलिस ने उसके गांव पाचा स्थित घर में छापा मारा। वहां से एक पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और एक नीले रंग की अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसे पहचान छिपाने के लिए काले रंग से पेंट किया गया था। इसके अलावा छह मोबाइल फोन, हेलमेट, वारदात के समय पहने गए कपड़े और चप्पल भी बरामद किए गए। पुलिस को शक है कि वारदात के बाद सबूत मिटाने की तैयारी भी की जा रही थी।

बाकी चार आरोपी भी दबोचे गए

अमन की निशानदेही पर पुलिस ने करन कुमार उरांव, विशाल मुण्डा, सेंटू सिंह और रामानंद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक ये सभी पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और गिरोह के लिए काम करते थे।

पहले से दर्ज हैं गंभीर मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अमन कुमार ठाकुर और करन कुमार उरांव के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और रंगदारी जैसे मामलों में केस दर्ज हैं। करन के खिलाफ रांची और आसपास के थानों में कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। सेंटू सिंह के खिलाफ भी पहले आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फायरिंग के पीछे सिर्फ दहशत फैलाना मकसद था या किसी को संदेश देने की कोशिश।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस पूरे ऑपरेशन में सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में थानेदार कुलदीप कुमार, मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास, तकनीकी शाखा की टीम और कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर काम किया। लगातार निगरानी और तकनीकी इनपुट के सहारे आरोपियों तक पहुंचा गया। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है और जरूरत पड़ी तो और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। क्या बता गये सिटी एसपी पारस राणा… देखें

रांची के बीआईटी मेसरा के पास 4 फरवरी को हुई हवाई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। राहुल सिंह गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हथियार, गोलियां और बाइक बरामद। सिटी एसपी पारस राणा क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/aEh2Ag586W

— News Samvad (@newssamvaad) February 18, 2026

इसे भी पढ़ें : 15 मिनट में ज्वेलर्स की दुनिया हिलाने वाले चार धराये, SP खोल गये पूरा राज… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअफवाहों की आ’ग में सुलगता रामगढ़, एसपी कर गये यह अपील… जानें
Next Article झामुमो का आरोप : रांची में आदर्श आचार संहिता की उड़ाई जा रही धज्जियां

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.