Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जब पहियों ने थामा हाथ, तब कृष्णा की जिंदगी ने ली नई रफ्तार
झारखंड

जब पहियों ने थामा हाथ, तब कृष्णा की जिंदगी ने ली नई रफ्तार

April 14, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कृष्णा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ के भुरकुंडा में आज का दिन एक ऐसे पल का गवाह बन गया, जहां संघर्ष के लंबे सफर के बाद उम्मीद ने दस्तक दी। दिव्यांग कृष्णा गंझू के हाथों में जब इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल की चाबी आई, तो ऐसा लगा जैसे उनकी जिंदगी ने नया मोड़ ले लिया हो। कृष्णा के लिए रोजमर्रा की जिंदगी आसान नहीं थी। दोनों पैरों से असमर्थ होने के कारण उन्हें हर छोटे काम के लिए किसी न किसी का सहारा लेना पड़ता था। घर से बाहर निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं था। गांव की सड़कों पर चलना, बाजार जाना या किसी से मिलना, हर काम में मुश्किलें ही मुश्किलें थीं। कई बार ऐसा भी होता था कि जरूरी काम सिर्फ इसलिए टल जाता, क्योंकि जाने का कोई साधन नहीं होता था। ऐसे में जिंदगी जैसे एक ही जगह ठहर सी गई थी।

एक मदद, जिसने बदल दी दिशा

मंगलवार को संकट मोचन मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में जब कृष्णा को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल दी गई, तो माहौल भावुक हो गया। यह सहयोग बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की अनुशंसा पर सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र के सीएसआर फंड से मिला। भाजपा नेता योगेश दांगी ने बताया कि यह पहल सिर्फ एक वाहन देने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी की जिंदगी को आसान बनाने की कोशिश है।

अब अपने दम पर चलेगा सफर

ट्राइसाइकिल मिलने के बाद कृष्णा के चेहरे पर जो मुस्कान थी, वह शब्दों में बयां करना आसान नहीं। अब उन्हें हर बार किसी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे खुद बाजार जा सकेंगे, अपने काम निपटा सकेंगे और अपने फैसले खुद ले सकेंगे। मंडल अध्यक्ष सह मुखिया अजय पासवान ने बताया कि पहले कृष्णा को हर कदम पर परेशानी झेलनी पड़ती थी, लेकिन अब यह ट्राइसाइकिल उनके लिए नई आजादी लेकर आई है।

खुशी का वो पल, जो सबने महसूस किया

जब कृष्णा पहली बार ट्राइसाइकिल पर बैठे, तो आसपास खड़े लोगों की आंखें भी नम हो गईं। यह सिर्फ एक साधन नहीं था, बल्कि आत्मनिर्भरता की शुरुआत थी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास किसी की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इस मौके पर सतीश मोहन मिश्रा, बिनोद सिंह, सुधीर मुखर्जी, अवधेश पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में लौहनगरी की लड़की के भरोसे का खू’न… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी नौकरी का मौका, UPCISB में 2000+ पदों पर Vacancy
Next Article सम्राट चौधरी के सिर सजेगा बिहार के नये सीएम का ताज, शपथग्रहण कल

Related Posts

बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.