Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 17 April, 2026 • 05:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तिलक समारोह से अचानक गायब हुई महिला, सुबह इस हाल में मिली
Headlines

तिलक समारोह से अचानक गायब हुई महिला, सुबह इस हाल में मिली

April 17, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तिलक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : पलामू के मेदिनीनगर के सदर थाना इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है। तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रही एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब कुएं से शव निकाला गया, तो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। मृतका की पहचान शांति देवी (51) के रूप में हुई है। वह चियांकी पंचायत के सलैया टोला की रहने वाली थीं। गुरुवार रात गांव में गोतिया परिवार के यहां तिलक का कार्यक्रम था, जिसमें शांति देवी भी शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि रात करीब तीन बजे तक वह कार्यक्रम में मौजूद थीं। इसके बाद वह घर के लिए निकलीं, लेकिन घर नहीं पहुंचीं।

चप्पल देखकर हुआ शक, कुएं में दिखा शव

सुबह जब लोग उसी रास्ते से गुजर रहे थे, तो कुएं के पास उनकी चप्पल पड़ी मिली। लोगों को कुछ गड़बड़ लगा। जब कुएं में झांककर देखा गया, तो अंदर शांति देवी का शव दिखा। यह देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Advertisement Advertisement

काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

सूचना मिलने पर सदर थाना के एएसआई समाल अहमद मौके पर पहुंचे। कुआं गहरा होने के कारण शव निकालने में काफी परेशानी हुई। काफी देर की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया।

हादसे की आशंका

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला हादसा लग रहा है। अंदेशा है कि महिला तिलक कार्यक्रम से घर लौटते समय संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गई। परिजनों ने भी फिलहाल किसी साजिश या हत्या की बात से इनकार किया है।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह मिली। फिलहाल मामला हादसा ही लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : SDM की रेड में गैस कालाबाजारी का खुलासा, 250 सिलेंडर जब्त… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनोएडा बवाल : जमशेदपुर NIT का पूर्व छात्र निकला मास्टरमाइंड, पाकिस्तान से भी गहरा कनेक्शन
Next Article बिहार के ‘सम्राट’ को जान से मा’रने की धमकी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Related Posts

Headlines

नियमों का दोहरा चेहरा : आम पर कार्रवाई, सरकारी गाड़ियों पर खामोशी

April 17, 2026
Headlines

काशी विश्वनाथ के अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा बदलाव… जानें क्या

April 17, 2026
Headlines

बॉर्डर पर एनका’उंटर, 15 लाख का इनामी और महिला नक्सली समेत 4 का खात्मा

April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नियमों का दोहरा चेहरा : आम पर कार्रवाई, सरकारी गाड़ियों पर खामोशी

April 17, 2026

काशी विश्वनाथ के अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा बदलाव… जानें क्या

April 17, 2026

बॉर्डर पर एनका’उंटर, 15 लाख का इनामी और महिला नक्सली समेत 4 का खात्मा

April 17, 2026

खिलौनों की उम्र में कोख का बोझ, बेघर सिसकती बच्ची के आंसू पोंछ गया डालसा

April 17, 2026

बिहार में कई जेलों में ताबड़तोड़ रेड, मचा हड़कंप

April 17, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.