Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 27 April, 2026 • 08:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाजार से लौट रहे दंपति पर बीच सड़क ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, फिर…
Headlines

बाजार से लौट रहे दंपति पर बीच सड़क ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, फिर…

April 27, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh : पिपरवार थाना और केरेडारी थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में बीते देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खलारी-पतरातू मुख्य मार्ग पर कोल स्टेशन के पास पुलिया के समीप बाइक से जा रहे एक दंपति पर अज्ञात अपराधियों ने अचानक गोलीबारी कर दी। इस हमले में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

रामगढ़ से खरीदारी कर लौट रहे थे घर

मिली जानकारी के अनुसार, राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ रामगढ़ से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों कोल स्टेशन के पास पुलिया के करीब पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

Advertisement Advertisement

पति की बांह में और पत्नी के सिर में लगी गोली

गोलीबारी में विकास प्रजापति की बायीं बांह में गोली लगी, जिससे वे बाइक पर ही घायल होकर गिर पड़े। वहीं, मंजू देवी को सिर में गोली लग गई, जिससे उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और दोनों को आनन-फानन में बचरा अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में मंजू देवी को डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

बचरा अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विकास प्रजापति का इलाज अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही केरेडारी थाना के हेंदेगीर पिकेट पुलिस और पिपरवार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से दो खाली खोखा समेत कुछ अन्य सामान बरामद किया है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

अस्पताल परिसर में जुटी भीड़, ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद बचरा अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में गुस्सा और डर दोनों देखा गया। कई लोग हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस भी अस्पताल परिसर में सतर्क नजर आई।

इलाके में दहशत, हमलावरों की तलाश जारी

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किस वजह से किया गया। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें IRB जवान के बंद घर में सेंधमारी, 50 लाख का माल पार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 27 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा धराया, तुर्की मेड पिस्टल देख चौंकी पुलिस

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा धराया, तुर्की मेड पिस्टल देख चौंकी पुलिस

April 27, 2026
राशिफल

राशिफल @ 27 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 27, 2026
अन्य खबरें

30-30-30 रूल से घटेगा वजन, बिना सख्त डाइट और भारी एक्सरसाइज के पाएं फिट बॉडी

April 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका, वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों की नौकरी खतरे में

April 27, 2026

कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा धराया, तुर्की मेड पिस्टल देख चौंकी पुलिस

April 27, 2026

बाजार से लौट रहे दंपति पर बीच सड़क ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, फिर…

April 27, 2026

राशिफल @ 27 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 27, 2026

बाल झड़ना होगा बंद, बस सुबह करें ये आसान काम

April 26, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.