Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 05:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मौ’त की टक्कर… तीन थानेदार समेत चार का दर्दनाक अंत
Headlines

मौ’त की टक्कर… तीन थानेदार समेत चार का दर्दनाक अंत

June 12, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Begusarai : बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार को एक ऐसा सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे-31 पर हुए इस भीषण हादसे में मधेपुरा जिले के तीन थानेदार और सरकारी वाहन चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चौथे अधिकारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। घटना के बाद मधेपुरा और बेगूसराय समेत पूरे बिहार पुलिस विभाग में शोक की लहर है। जिस गाड़ी में सभी अधिकारी सवार थे, वह पटना से प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कर वापस अपने जिले लौट रही थी।

पटना से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद सभी अधिकारी सरकारी वाहन से मधेपुरा लौट रहे थे। रास्ते में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर ही चली गई तीन जिंदगियां

हादसे में मधेपुरा के बेलारी थानेदार नीरज कुमार, अरार थानेदार ज्ञानेंद्र अमर और सरकारी वाहन चालक नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रतवारा थानेदार साजन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बताया गया कि साजन पासवान कैमूर जिले के मोहनिया के रहने वाले थे। नीरज कुमार गया जिले के डिहुरी निवासी थे, जबकि ज्ञानेंद्र अमर कटिहार जिले के मनिहारी क्षेत्र से संबंध रखते थे। वाहन चालक ज्योति कुमार मधेपुरा जिले के अमरपट्टी गांव के निवासी थे।

तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की आशंका

बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद दुर्घटना है। शुरुआती जांच में वाहन की तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खो देने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी पटना से प्रशिक्षण लेकर वापस मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुर कमाल क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी

हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार, सदर डीएसपी आनंद पांडेय और कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य कराया।

पुलिस महकमे में पसरा मातम

एक साथ तीन थाना प्रभारियों और चालक की मौत ने पूरे पुलिस विभाग को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिन अधिकारियों के साथ उनके साथी सुबह तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद थे, शाम होते-होते उनके निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। मधेपुरा पुलिस लाइन से लेकर विभिन्न थानों तक शोक का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बेगूसराय में हुए सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों और वाहन चालक के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि यह पूरे पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। सरकार इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करती है।

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल को लेकर नया फरमान, इन लोगों पर लगी 90 दिनों की रोक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपैतृक जमीन के लिए भाई ने चलवाई HC अधिवक्ता पर गोली, 20 माह बाद 2 अरेस्ट
Next Article ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुशखबरी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4500 वैकेंसी

Related Posts

Headlines

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026
Headlines

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026
Headlines

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.