Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 05:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 15 दिन तक तलाश, फिर जंगल में मिला कंकाल, सुनीता की मौ’त बनी पहेली
Headlines

15 दिन तक तलाश, फिर जंगल में मिला कंकाल, सुनीता की मौ’त बनी पहेली

June 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Palamu : पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव की रहने वाली सुनीता देवी के परिवार को जिस खबर का डर था, आखिर वही सच साबित हुआ। 15 दिनों से लापता सुनीता देवी का कंकाल जंगल से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, सुनीता देवी 29 मई को घर से लकड़ी चुनने के लिए निकली थी। वह अक्सर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के लोहबंधा माहूर इलाके के जंगलों में लकड़ी चुनने जाया करती थी। उस दिन भी वह रोज की तरह घर से निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। पहले परिवार को लगा कि शायद कहीं रिश्तेदारी या परिचितों के यहां चली गई होगी, लेकिन जब देर रात तक कोई खबर नहीं मिली तो चिंता बढ़ गई।

परिजनों ने हर जगह तलाशा, लेकिन नहीं मिला कोई सुराग

सुनीता देवी के लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में पूछताछ की गई। जंगलों और संभावित जगहों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। दिन बीतते गए और परिवार की चिंता बढ़ती गई। हर दिन किसी अच्छी खबर की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन सुनीता का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

मवेशी चराने गए लोगों को आई तेज दुर्गंध

शुक्रवार को अचानक इस मामले ने नया मोड़ ले लिया। पांडू और हुसैनाबाद थाना क्षेत्रों की सीमा से लगे जंगल में कुछ ग्रामीण मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान उन्हें जंगल के एक हिस्से से तेज दुर्गंध महसूस हुई। पहले लोगों ने इसे किसी जानवर का शव समझा, लेकिन जब वे दुर्गंध वाली जगह के करीब पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। जंगल में एक महिला का शव पड़ा था, जो काफी हद तक कंकाल में बदल चुका था।

कपड़ों से हुई पहचान, परिवार में मचा कोहराम

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पांडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद परिजन भी वहां पहुंचे। शव की हालत ऐसी थी कि चेहरे से पहचान संभव नहीं थी। ऐसे में परिजनों ने कपड़ों को देखकर महिला की पहचान सुनीता देवी के रूप में की। पहचान होते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर मौजूद कई ग्रामीण भी भावुक हो उठे।

मौत कैसे हुई, यही सबसे बड़ा सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुनीता देवी की मौत आखिर कैसे हुई। क्या वह जंगल में किसी हादसे का शिकार हुई या फिर इसके पीछे कोई और वजह है, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। बिश्रामपुर के एसडीपीओ चिरंजीवी कुमार ने बताया कि कपड़ों के आधार पर परिजनों ने महिला की पहचान की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

जांच में जुटी पुलिस, रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : किताबों के बीच बच्चों को जिंदगी का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकिताबों के बीच बच्चों को जिंदगी का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस
Next Article हजारीबाग पुलिस के रडार पर फरार अपराधी, नशा तस्कर और खनन माफिया… जानें

Related Posts

Headlines

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026
Headlines

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026
Headlines

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.