Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 12:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रेस क्लब रामगढ़ चुनाव का रास्ता साफ, एसडीओ की निगरानी में होगा मतदान
झारखंड

प्रेस क्लब रामगढ़ चुनाव का रास्ता साफ, एसडीओ की निगरानी में होगा मतदान

July 24, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : प्रेस क्लब रामगढ़ के सत्र 2026 से 2028 के चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। जिला प्रशासन ने चुनाव को अपनी निगरानी में कराने की सहमति दे दी है। इसके बाद प्रेस क्लब में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। प्रेस क्लब की कार्यकारिणी समिति ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन से निगरानी का अनुरोध किया था। समिति का कहना था कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और विवादमुक्त तरीके से होनी चाहिए। इस प्रस्ताव पर विचार करने के बाद उपायुक्त ऋतुराज ने प्रशासनिक देखरेख में चुनाव कराने की सहमति दे दी।

एसडीओ के नेतृत्व में होगी पूरी प्रक्रिया

प्रशासन की निगरानी में चुनाव का संचालन अनुमंडल पदाधिकारी यानी एसडीओ के नेतृत्व में किया जाएगा। नामांकन से लेकर मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा तक चुनाव के सभी चरण प्रशासन की देखरेख में होंगे। इससे चुनाव प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह की आशंका और विवाद की गुंजाइश कम होगी।

सदस्यों में बढ़ा उत्साह

प्रशासन की सहमति मिलने के बाद प्रेस क्लब के सदस्यों में भी उत्साह देखा जा रहा है। सदस्यों का मानना है कि प्रशासन की निगरानी में चुनाव होने से सभी उम्मीदवारों और मतदाताओं को बराबर मौका मिलेगा। इससे चुनाव प्रक्रिया पर सदस्यों का भरोसा भी बढ़ेगा।

आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील

प्रेस क्लब की ओर से सभी सदस्यों से चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। साथ ही चुनाव के दौरान आपसी भाईचारा, संगठन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

इसे भी पढ़ें : सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को टान ले गयी पुलिस… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब शराब की हर बोतल पर सरकार की नजर, सीएम हेमंत ने कसा नकेल
Next Article इंफोसिस की टॉप कुर्सी तक पहुंचे झारखंड के आशीष, सीएम हेमंत बोले- राज्य को है गर्व

Related Posts

झारखंड

7000 आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं, बोनस-वेतन दो या आंदोलन झेलो : अजय राय

September 11, 2026
Headlines

बाढ़ के पानी में डूबी 5 साल की शरमीन, दूसरे दिन रुला गयी सभी को

September 11, 2026
झारखंड

रामगढ़ के इस घाटी में ट्रेलर-कंटेनर की टक्कर, स्टीयरिंग के बीच फंस गया ड्राइवर

September 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.