Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रिपोर्ट में दावा : सरकार ने दिया था नया फॉर्मूला, लेकिन CJP बोली- इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं
Headlines

रिपोर्ट में दावा : सरकार ने दिया था नया फॉर्मूला, लेकिन CJP बोली- इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं

July 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सरकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

New Delhi : दिल्ली में पिछले हफ्ते शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा था। इसी बीच अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि केंद्र सरकार ने पहले चरण में धर्मेंद्र प्रधान का विभाग बदलने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन CJP ने इसे साफ तौर पर ठुकरा दिया।

बातचीत में रखा गया था मंत्रालय बदलने का प्रस्ताव

रिपोर्ट के मुताबिक, CJP और केंद्र सरकार के बीच बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गतिरोध खत्म करने की कोशिश की। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं ने सुझाव दिया कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी दूसरे मंत्रालय की जिम्मेदारी दे दी जाए। सरकार को उम्मीद थी कि इससे विवाद खत्म हो सकता है। लेकिन CJP की ओर से बातचीत कर रहे सौरभ दास और आशुतोष रांका ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने साफ कहा कि प्रदर्शनकारी केवल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और इससे कम किसी भी विकल्प पर सहमति नहीं बनेगी।

CJP बोली- इस्तीफा ही एकमात्र रास्ता

सूत्रों के मुताबिक, CJP का रुख शुरू से ही साफ था। पार्टी का कहना था कि अगर धर्मेंद्र प्रधान सिर्फ मंत्रालय बदलते हैं और सरकार में बने रहते हैं तो प्रदर्शन का मकसद पूरा नहीं होगा। इसलिए संगठन ने सरकार को साफ संदेश दिया कि प्रदर्शन तभी खत्म होगा जब प्रधान मंत्री पद छोड़ेंगे। बताया गया है कि बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने यह भी कहा कि किसी मंत्री को हटाना या उनका विभाग बदलना प्रधानमंत्री का विशेष अधिकार है। इसके बावजूद CJP अपने रुख से पीछे नहीं हटी।

प्रदर्शनकारियों की नाराजगी का भी था डर

सूत्रों के अनुसार, CJP की ओर से बातचीत करने वाले नेताओं का मानना था कि अगर वे इस्तीफे से कम किसी समझौते पर राजी हो जाते हैं तो आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों के बीच भारी नाराजगी फैल सकती है। इसी वजह से संगठन ने किसी भी वैकल्पिक प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। उधर, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी उस समय कहा था कि केवल धर्मेंद्र प्रधान का पोर्टफोलियो बदलने से न तो छात्र संतुष्ट होंगे और न ही विपक्ष।

तीसरे दौर की बातचीत से पहले आया बड़ा फैसला

रिपोर्ट के मुताबिक, CJP और केंद्र सरकार के बीच बातचीत का तीसरा दौर शनिवार को होना था। लेकिन इस बैठक से कुछ घंटे पहले ही धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद CJP ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस लेने का ऐलान कर दिया। हालांकि, सरकार या संबंधित पक्ष की ओर से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि बातचीत के दौरान मंत्रालय बदलने का प्रस्ताव औपचारिक रूप से दिया गया था। यह दावा एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से किया गया है।

इसे भी पढ़ें : ट्रेजरी घोटाले पर BJP का हमला, प्रतुल बोले- बड़े अफसरों को बचा रही सरकार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 28 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article भोरे-भोर 25 ठिकानों पर ED की रेड, दरवाजा नहीं खुला तो सीढ़ी लगाकर घुसी टीम

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.