Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 02:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डीसी के नाम से बना डाला फर्जी आईडी, मांग रहा पैसे और गिफ्ट
Headlines

डीसी के नाम से बना डाला फर्जी आईडी, मांग रहा पैसे और गिफ्ट

August 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डीसी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : साइबर ठग अब लोगों को ठगने के लिए सरकारी अधिकारियों की पहचान का भी गलत इस्तेमाल करने लगे हैं। पाकुड़ की डीसी मेघा भारद्वाज के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर साइबर अपराधियों ने एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी बना ली है। इस फर्जी नंबर से जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों को मैसेज भेजकर पैसे और गिफ्ट की मांग की जा रही है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और साफ कहा है कि इस नंबर का उपायुक्त या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है।

विदेशी नंबर से भेजे जा रहे मैसेज, प्रशासन ने किया अलर्ट

जिला प्रशासन के अनुसार साइबर ठग +66 616482051 नंबर का इस्तेमाल कर डीसी मेघा भारद्वाज बनकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कई लोगों को मैसेज भेजकर रुपये और उपहार की मांग की गई है। जैसे ही इसकी जानकारी प्रशासन को मिली, तुरंत लोगों को अलर्ट किया गया। प्रशासन ने कहा कि यह पूरी तरह साइबर ठगी का प्रयास है और किसी भी व्यक्ति को ऐसे मैसेज या कॉल पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उपायुक्त कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस व्हाट्सएप नंबर का जिला प्रशासन से कोई लेना-देना नहीं है। यदि कोई व्यक्ति डीसी के नाम पर पैसे मांगता है या किसी तरह का आर्थिक लेनदेन करने के लिए कहता है, तो उसे तुरंत नजरअंदाज करें और इसकी सूचना पुलिस को दें।

auto

पुलिस ने शुरू की जांच, लोगों से नहीं साझा करें निजी जानकारी

मामले की सूचना पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाने वाले साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। डीसी मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके नाम पर किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से संदेश, कॉल या पैसे और उपहार की मांग की जाती है तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करें।

संदेह होने पर तुरंत पुलिस को दें सूचना

जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर आने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश की पहले पुष्टि करें। किसी अधिकारी के नाम पर यदि आर्थिक मदद या गिफ्ट की मांग की जाती है, तो बिना जांचे कोई कदम न उठाएं। प्रशासन ने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता बड़ी साइबर ठगी से बचा सकती है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या साइबर पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़ें : चुपचाप की गई खिदमत का शोर… सिडनी में जब पाकुड़ के लुत्फुल को मिला दुनिया का सलाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसदन में हर सवाल का जवाब देने को तैयार सरकार, CM हेमंत बोले- विपक्ष का हर जायज मुद्दा सुनेंगे
Next Article आधी रात में टोटो से उतर रहे थे शराब के जार, तभी पुलिस ने बोला धावा, फिर…

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.