Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 12:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मुंगेर और भागलपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने राहत शिविरों में जाकर सीधे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। सीएम ने पीड़ितों से बात करते हुए कहा कि लोग अपनी परेशानी बिना झिझक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और डीएम के सामने रखें, सरकार हर समस्या का तुरंत समाधान करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अब तक 8.5 लाख से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में अनुग्रह राशि भेज चुकी है।

बाढ़ से बचाव के लिए बनेगी 83 किमी एट-ग्रेड सड़क

सीएम ने इलाके को बाढ़ से बचाने के लिए एक बड़े फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंगेर और भागलपुर के बीच प्रस्तावित 83 किलोमीटर एलिवेटेड रोड की जगह अब एट-ग्रेड यानी जमीनी सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क सिर्फ आवागमन का जरिया नहीं होगी, बल्कि एक मजबूत प्रोटेक्शन वॉल की तरह भी काम करेगी। इससे भविष्य में आसपास के गांवों को गंगा के पानी और बाढ़ के प्रकोप से बचाने में बड़ी मदद मिलेगी।

auto

राहत शिविरों में बच्चों से मिले, महिलाओं को बांटी डिग्निटी किट

दौरे के दौरान सीएम और केंद्रीय मंत्री मुंगेर के नवागढ़ी, शीतलपुर स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय और सीताकुंड परिसर पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता भागलपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने राहत शिविर में भी गए। वहां उन्होंने निबंधन काउंटर, सामग्री वितरण केंद्र, स्वास्थ्य शिविर, पशु चिकित्सा कैंप, सामुदायिक रसोई और अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र का बारीकी से मुआयना किया।

शिविर के मनोरंजन कक्ष में सीएम ने बच्चों से दुलार किया और महिलाओं को डिग्निटी किट सौंपी। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि भोजन, दवा और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था में कोई कमी न रहे। मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निप्पनिकर और भागलपुर की डीएम अलंकृता पाण्डेय ने सीएम को राहत सामग्री वितरण, गोताखोरों और आपदा मित्रों की तैनाती की पूरी जानकारी दी।

फसलों के नुकसान की भरपाई करेगा केंद्र, टीमें पहुंचीं बिहार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार सरकार पिछले 10-12 दिनों से पीड़ितों तक भोजन, कपड़े और जरूरी दवाएं पहुंचाने में मुस्तैदी से जुटी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में बिहार के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद दी जाएगी।

बाढ़ से फसलों, मवेशियों और घरों को जो नुकसान हुआ है, उसका सही आकलन करने के लिए कृषि और ग्रामीण विकास विभाग की केंद्रीय टीमें बिहार पहुंच चुकी हैं। सर्वे की रिपोर्ट आते ही केंद्र की ओर से राहत पैकेज और मुआवजा जारी किया जाएगा।

इस मौके पर नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, स्थानीय विधायक, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल समेत दोनों जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट
Next Article इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

Related Posts

बिहार

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026
अन्य खबरें

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026
बिहार

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.