Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 29 September, 2026 • 11:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मृतक कर्मी के परिवार की रोजी-रोटी छीनी तो चुप नहीं बैठेगा संघ : अजय राय
झारखंड

मृतक कर्मी के परिवार की रोजी-रोटी छीनी तो चुप नहीं बैठेगा संघ : अजय राय

September 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : जापुत 132/33 केवी ग्रिड, खूंटी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मी स्वर्गीय जगन्नाथ मुंडा के निधन के बाद उनके परिवार पर रोजी-रोटी का गहरा संकट आ गया है। इस संकट को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ मुखर हो गया है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने संचरण जोन-1 के महाप्रबंधक अनिल कुमार भारतीयंम से मुलाकात की और मृतक के आश्रितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस बैठक में उप महाप्रबंधक राजीव कुमार भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने साफ कहा कि पीड़ित परिवार की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जगन्नाथ मुंडा का 13 अगस्त को इलाज के दौरान निधन हो गया था।

परिवार की मर्जी के बिना दूसरी बहाली मानवीय संवेदनाओं के खिलाफ

महाप्रबंधक से बातचीत के दौरान अजय राय ने कहा कि किसी भी कर्मी की मौत सिर्फ एक नौकरी का खत्म होना नहीं होती, बल्कि पूरे परिवार के सामने भरण-पोषण की बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसे कठिन समय में बिजली विभाग और आउटसोर्स एजेंसी का यह बुनियादी फर्ज बनता है कि वह पीड़ित परिवार के संपर्क में रहे और उनकी मदद करे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि बेहद दुख की बात है कि मृतक जगन्नाथ मुंडा के परिजनों से बात करने की जरूरत तक नहीं समझी गई। पीड़ित परिवार की सहमति और जानकारी के बिना किसी बाहरी व्यक्ति को काम पर रख लेना पूरी तरह से गलत और मानवीय संवेदनाओं की खुली अनदेखी है।

Advertisement

आश्रित को काम देने और ईपीएफ क्लीयरेंस की उठाई मांग

संघ ने मांग रखी है कि स्वर्गीय जगन्नाथ मुंडा की जगह उनके परिवार की सहमति से उनके भांजे बॉबी बेदिया या बहन प्रियंका हास्सा को काम पर रखा जाए। इसके अलावा मृतक के ईपीएफ की अटकी रकम भी तुरंत परिजनों को दिलाई जाए। संघ ने अधिकारियों से यह भी कहा कि भविष्य के लिए एक साफ नियम बनना चाहिए, जिसके तहत किसी भी दैनिक वेतनभोगी या आउटसोर्स कर्मी की मौत होने पर उसके परिवार से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिए बिना किसी दूसरे व्यक्ति को उस पद पर न रखा जाए। आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ऐसा नियम तय होना जरूरी है, ताकि कर्मचारियों के बकाया वेतन, ईपीएफ और आश्रितों के अधिकारों का निपटारा समय पर हो सके।

जरूरत पड़ी तो सरकार तक जाएगी लड़ाई

अजय राय ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि संघ श्रमिकों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर मृतक कर्मी के परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ तो संघ चुप नहीं बैठेगा। विभाग से लेकर सरकार के सक्षम स्तर तक इस मुद्दे को उठाया जाएगा और हक दिलाने के लिए लोकतांत्रिक और कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने महाप्रबंधक से इस मामले में तुरंत दखल देने और पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें : रांची को देश का IT हब बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत से RMZ प्रेसिडेंट ने की चर्चा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफसल बीमा और वेजफेड की धीमी रफ्तार पर बमके मंत्री, बोले- समय पर मिले मुआवजा
Next Article नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

Related Posts

Headlines

DGP का सख्त रुख : 15 दिन में दें खाली पदों की रिपोर्ट, मालखाना प्रभार तुरंत सौंपें

September 29, 2026
दुनिया

गेहूं-चावल से खाद तक संकट, काला सागर और होर्मुज के बाद अल नीनो ने बढ़ाई टेंशन

September 29, 2026
झारखंड

मेढ़ेटुंगरी में मांदर की थाप पर झूमा करम अखड़ा, नवाजे गये 24 होनहार

September 29, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

DGP का सख्त रुख : 15 दिन में दें खाली पदों की रिपोर्ट, मालखाना प्रभार तुरंत सौंपें

September 29, 2026

गेहूं-चावल से खाद तक संकट, काला सागर और होर्मुज के बाद अल नीनो ने बढ़ाई टेंशन

September 29, 2026

मेढ़ेटुंगरी में मांदर की थाप पर झूमा करम अखड़ा, नवाजे गये 24 होनहार

September 29, 2026

सुरक्षा का लाइव पाठ : CISF ने PTPS कॉलेज में दी फायर फाइटिंग ट्रेनिंग

September 29, 2026

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष आए आगे, सीएम को सौंपा 2.25 लाख का चेक

September 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.