Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 30 September, 2026 • 10:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हाइवे पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर प्रशासन का चला हंटर
झारखंड

हाइवे पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर प्रशासन का चला हंटर

September 29, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : नेशनल हाइवे पर रात और तड़के सड़क किनारे बेतरतीब खड़े भारी वाहन अब हादसों की बड़ी वजह नहीं बनेंगे। हाइवे पर नो-पार्किंग जोन में गाड़ियां खड़ी करने वाले चालकों के खिलाफ रामगढ़ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। डीसी ऋतुराज के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ने एनएच-33 और एनएच-23 पर मंगलवार तड़के ताबड़तोड़ छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर आराम फरमा रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने दोनों प्रमुख हाइवे पर नो-पार्किंग में खड़े 21 भारी और मालवाहक वाहनों की सघन जांच की, जिसमें नियमों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर 6 वाहनों पर 71,950 रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया।

अंधेरे में हादसों का सबब बनते हैं खड़े वाहन

अक्सर देखा जाता है कि रात के वक्त या अहले सुबह चालक अपने बड़े ट्रकों और ट्रेलरों को हाइवे किनारे या नो-पार्किंग क्षेत्र में ही लावारिस की तरह खड़ा कर देते हैं। सुबह के धुंधलके और अंधेरे में तेज रफ्तार गाड़ियों को सड़क किनारे खड़े ये वाहन नजर नहीं आते, जिससे पीछे से जोरदार टक्कर होती है और गंभीर सड़क हादसे पेश आते हैं। इसी खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने यह विशेष जांच अभियान चलाया। जांच टीम ने मौके पर खड़े वाहनों के कागजात, परमिट और सड़क सुरक्षा मानकों की बारीकी से पड़ताल की और नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर तत्काल चालान की कार्रवाई की।

Advertisement

तय पार्किंग में ही खड़ी करें गाड़ियां, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

छापेमारी के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद चालकों को कड़ी फटकार लगाई और साफ हिदायत दी कि वे वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें। अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे अवैध तरीके से गाड़ी खड़ी करना न सिर्फ ट्रैफिक में रुकावट डालता है बल्कि दूसरों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बनता है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि हाइवे पर आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अगर चालक अपनी आदत नहीं सुधारते हैं तो उनके खिलाफ और भी सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : रातू गैंगरेप : रावण सहित चार संदेही पुलिस के शिकंजे में, SP क्या बोले… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरातू गैंगरेप : रावण सहित चार संदेही पुलिस के शिकंजे में, SP क्या बोले… देखें वीडियो
Next Article 80 चेहरे, एक जश्न… BFCL में मशीनों के शोर के बीच गूंजा ‘हैप्पी बर्थडे’

Related Posts

अन्य खबरें

पहाड़ पर पेड़ से लटकी मिली मां और डेढ़ माह की बच्ची की ला’श, इलाके में दहशत

September 30, 2026
बिहार

मॉडल स्कूलों में हर हफ्ते यूनिट टेस्ट, इन शिक्षकों को ‘टीचर ऑफ द मंथ’ का तमगा

September 30, 2026
बिहार

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की एक साथ जांच, हर हफ्ते क्लास लेंगे नोडल अफसर

September 30, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पहाड़ पर पेड़ से लटकी मिली मां और डेढ़ माह की बच्ची की ला’श, इलाके में दहशत

September 30, 2026

मॉडल स्कूलों में हर हफ्ते यूनिट टेस्ट, इन शिक्षकों को ‘टीचर ऑफ द मंथ’ का तमगा

September 30, 2026

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की एक साथ जांच, हर हफ्ते क्लास लेंगे नोडल अफसर

September 30, 2026

मोदी कैबिनेट की बैठक में तीन अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल

September 30, 2026

मार्कशीट संभालकर रखने की झंझट खत्म, बिहार बोर्ड के दस्तावेज अब डिजिलॉकर पर

September 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.