Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 4 October, 2026 • 12:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हथियार लहराकर लूटने वाले दो धराये, एक पर ह’त्या समेत 17 केस
Headlines

हथियार लहराकर लूटने वाले दो धराये, एक पर ह’त्या समेत 17 केस

October 3, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : राजधानी रांची की नामकुम पुलिस को अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाईटेंशन ग्राउंड के पास घेराबंदी की और दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। इसके साथ ही मौके से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं, जिनका इस्तेमाल ये बदमाश अपराध की वारदातों को अंजाम देने में करते थे।

घेराबंदी कर दबोचे गए दोनों बदमाश

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने शनिवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईटेंशन ग्राउंड के पास संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से जुटे हैं। पुलिस ने बिना देर किए छापेमारी की और दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान छोटु उर्फ गुरफान खान और फरमान अंसारी उर्फ मनिया के तौर पर हुई है।

Advertisement

पूछताछ में कबूला जुर्म, शहर के अलग-अलग इलाकों से चुराई थीं बाइकें

थाने लाकर जब पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपने गुनाह कबूल कर लिए। आरोपियों ने बताया कि बरामद की गई बाइकों में से एक उन्होंने हिंदपीढ़ी इलाके से और दूसरी मौलाना आजाद कॉलोनी से चुराई थी। इतना ही नहीं, दोनों ने यह भी स्वीकार किया कि वे हथियारों के बल पर राहगीरों को डराकर छिनतई और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

छोटू पर हत्या और रंगदारी समेत 17 संगीन मामले, गिरोह के बाकी साथियों की तलाश जारी

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि दोनों का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी छोटू के खिलाफ नामकुम, हिंदपीढ़ी, सदर, लोअर बाजार, लालपुर, कोतवाली, पुंदाग, अरगोड़ा और रातू समेत शहर के नौ थानों में कुल 17 गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और छिनतई जैसी धाराएं शामिल हैं। वहीं दूसरे आरोपी फरमान अंसारी पर भी जगन्नाथपुर, अरगोड़ा और डेली मार्केट थानों में लूट और चोरी के चार मामले दर्ज हैं। नामकुम थाने में दोनों के खिलाफ नया केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : कर्ज और डिप्रेशन से घिरे शख्स ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, टुकड़ों में बंट गया शरीर… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिजली के तारों में दौड़ेगा ‘दिमाग’, आंधी-बारिश में भी नहीं जाएगी लाइट… जानें IIIT रांची का नया प्लान
Next Article अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रचा नया रिकॉर्ड, दो दिन में कमाई 100 करोड़ पार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026
अन्य खबरें

बाल तेजी से झड़ रहे तो हो जाएं सावधान,कहीं ये कमी तो नहीं

October 4, 2026
राशिफल

राशिफल @ 04 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 4, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026

बाल तेजी से झड़ रहे तो हो जाएं सावधान,कहीं ये कमी तो नहीं

October 4, 2026

राशिफल @ 04 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 4, 2026

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रचा नया रिकॉर्ड, दो दिन में कमाई 100 करोड़ पार

October 3, 2026

हथियार लहराकर लूटने वाले दो धराये, एक पर ह’त्या समेत 17 केस

October 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.