Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 6 October, 2026 • 07:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर
Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : राजधानी के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच देखने भारी संख्या में लोग जुटेंगे। इसे देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों की सहूलियत और जाम से बचाव के लिए ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर एडवाइजरी जारी कर दी है। मैच के दिन शहर में भारी मालवाहक गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी और कई प्रमुख रास्तों पर ऑटो, टोटो और बसों के चलने पर भी रोक रहेगी।

शहर में बड़े ट्रकों की नो-एंट्री, रिंग रोड से गुजरेंगे भारी वाहन

ट्रैफिक एसपी के मुताबिक 9 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इन सभी गाड़ियों को रिंग रोड के रास्ते निकाला जाएगा। इसके अलावा शहर में लागू सामान्य नो-एंट्री के नियम पहले की तरह ही जारी रहेंगे।

Advertisement

इन इलाकों में ऑटो, टोटो और सवारी गाड़ियों पर रोक

सुबह 6 बजे से लेकर मैच खत्म होने तक सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, मेकॉन चौक, एजी मोड़, पीएस मोड़, आईलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग और अरगोड़ा चौक के बीच सभी तरह के छोटे-बड़े मालवाहक, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का चलना बंद रहेगा। वहीं शालीमार चौक से नॉर्थ गेट स्टेडियम तक सामान्य वाहनों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि एंबुलेंस और मेडिकल सेवा से जुड़ी गाड़ियों पर किसी तरह की रोक नहीं रहेगी।

टिकट के हिसाब से तय की गई है दर्शकों की पार्किंग

मैच देखने आने वाले दर्शकों को अपनी गाड़ी पार्क करने के लिए टिकट के गेट के अनुसार रास्ता चुनना होगा:

  • साउथ और साउथ-ईस्ट गेट वाले : जिन दर्शकों के पास साउथ या साउथ-ईस्ट गेट का टिकट है, वे धुर्वा गोलचक्कर, जवाहर स्टेडियम और मियां मार्केट होते हुए प्रभात तारा मैदान में अपनी गाड़ी पार्क करेंगे। वहां से पैदल ही स्टेडियम जाएंगे। प्रभात तारा मैदान भर जाने पर गाड़ियां डीएवी स्कूल, जवाहर स्टेडियम और संत थॉमस स्कूल की पार्किंग में भेजी जाएंगी।
  • वेस्ट गेट वाले दर्शक : जिनके पास वेस्ट गेट का टिकट है, वे धुर्वा गोलचक्कर, वीर कुंवर सिंह चौक, धुर्वा बस स्टैंड या सैम्बो कैंप मोड़ होते हुए सखुआ मैदान पार्किंग में गाड़ी लगाएंगे। सखुआ मैदान भरने पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था होगी।
  • नयासराय रिंग रोड की तरफ से आने वाले : इस रास्ते से आने वाले लोग अपनी गाड़ी हाईकोर्ट के सामने बने हेलीपैड मैदान में पार्क करेंगे और तिरिल मोड़, जेएससीए नॉर्थ गेट होते हुए पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।
  • वीआईपी और वीवीआईपी गाड़ियां : वीआईपी पास वाली गाड़ियां शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान और पारस अस्पताल होते हुए नॉर्थ गेट के बगल वाले वीआईपी रास्ते से सीधे स्टेडियम के अंदर नॉर्थ गेट पार्किंग में जाएंगी।

ये मैदान बने हैं सामान्य गाड़ियों की पार्किंग के लिए

प्रशासन ने आम दर्शकों की गाड़ियों के लिए सखुआ बागान, धुर्वा गोलचक्कर मैदान, डीएवी स्कूल मैदान, जवाहर लाल स्टेडियम पार्किंग, मियां मार्केट तीन मुहाना, संत थॉमस स्कूल, प्रभात तारा मैदान, शहीद मैदान और हेलीपैड मैदान को पार्किंग स्थल बनाया है।

मैच खत्म होने के बाद वापसी के लिए इन वैकल्पिक रास्तों को चुनें

मैच खत्म होने के बाद शालीमार बाजार, मौसीबाड़ी गोलचक्कर, एचईसी गेट, बिरसा चौक, हिनू चौक, राजेंद्र चौक, बिग बाजार और सुजाता चौक वाले रास्ते पर गाड़ियों का बहुत ज्यादा दबाव रहेगा। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इन रास्तों से बचने और वैकल्पिक रास्ते अपनाने की सलाह दी है:

  • रातु, मांडर या चान्हो जाने वाले : पार्किंग से निकलकर तिरिल कुटे नवाटोली और नयासराय होते हुए रिंग रोड पकड़ें।
  • नगड़ी, ईटकी या बेड़ो जाने वाले : तिरिल कुटे नवाटोली से नयासराय होकर रिंग रोड और नगड़ी के रास्ते आगे बढ़ें।
  • कांके, पिठौरिया या ओरमांझी जाने वाले : नयासराय से रिंग रोड होकर तिलता चौक की तरफ निकलें।
  • नामकुम, टाटीसिल्वे, सिल्ली या मुरी जाने वाले : पार्किंग से झारखंड मंत्रालय, तुपुदाना और रिंग रोड होकर नामकुम की ओर जाएं।

ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से यह भी अपील की है कि मैच के दिन स्टेडियम और आसपास के रास्तों पर निजी चारपहिया गाड़ियों को लेकर निकलने से बचें, ताकि सड़कों पर जाम की नौबत न आए।

इसे भी पढ़ें : रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

Related Posts

Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Headlines

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026

बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम, बोले- कोई भूखा नहीं सोएगा, किसी की छत नहीं छिनने देंगे’

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.