Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 02:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अयोध्या मामला: निर्मोही अखाड़े ने पेश की दलीलें, 26 को होगी अगली सुनवाई
देश

अयोध्या मामला: निर्मोही अखाड़े ने पेश की दलीलें, 26 को होगी अगली सुनवाई

August 23, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 11वें दिन की सुनवाई शुक्रवार को पूरी हो गई। आज निर्मोही अखाड़े की ओर से सुशील कुमार जैन ने अपनी दलीलें पेश कीं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी।

निर्मोही अखाड़े की तरफ से अपनी दलीलें शुरू करते हुए वकील सुशील कुमार जैन ने कहा कि जन्मस्थान रामपुर है। अयोध्या बहुत बड़ा शहर है और मंदिर की जगह रामपुर है। तब जस्टिस बोब्डे ने पूछा कि आप कहना क्या चाहते हैं। जैन ने कहा कि मंदिर का स्थान, रामपुर में राम जन्मस्थान। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने पूछा कि उपासकों का दावा भगवान से कभी भी कम नहीं हो सकता है। लेकिन अगर आप केस नंबर 5 का विरोध करेंगे तो आप भगवान के टाइटल के खिलाफ हैं। मान लीजिए कि केस नंबर 5 यानि रामलला का केस खारिज हो जाता है तो आपका अपना स्वतंत्र कोई दावा नहीं होगा। आप दूसरे पक्ष हैं। आप भगवान के अस्तित्व के बिना अस्तित्वहीन हैं। तब जैन ने कहा कि हमने बालाजी के नजदीकी दोस्त के नाते केस दायर किया है। कब्जा किसी नजदीकी मित्र को नहीं दिया जा सकता है किसी उपासक को ही दिया जा सकता है।

auto

जैन ने कहा कि रामलला की याचिका 1989 में आई। हमारा कब्जा 1934 से था। हमारा पक्ष है कि भगवान के पक्ष में डिग्री उसके उपासक के पक्ष में होती है। बाहरी हिस्सा ढहा दिया गया, जहां लक्ष्मण का जन्म हुआ था। अब रामलला पूरी संपत्ति पर दावा कर रहा है। जैन ने कहा कि रामलला की याचिका खारिज की जानी चाहिए, क्योंकि वे पक्षकार ही नहीं थे। जैन ने हिन्दू समूहों में आंतरिक विवाद का जिक्र किया। उन्हें हमें समर्थन करना चाहिए था। हम शताब्दियों से लड़ रहे हैं। हम चाहते हैं कि परंपरा का पालन होना चाहिए।

22 अगस्त को गोपाल सिंह विशारद के वकील रंजीत सिंह, वरिष्ठ वकील वीएन सिन्हा और निर्मोही अखाड़े के वकील सुशील कुमार जैन ने अपनी दलीलें रखीं थीं। रंजीत कुमार ने कहा था कि मेरी दलीलें वकील के परासरण और वैद्यनाथन द्वारा दिये गए उन तर्कों से सहमत हैं जो ये साबित करते हैं कि उक्त जमीन खुद में दैवीय भूमि है। रंजीत कुमार ने कहा था कि भगवान राम का उपासक होने के नाते मेरा वहां पर पूजा करने का अधिकार है, यह मेरा सिविल अधिकार है, जिसे छीना नहीं जा सकता है। यही वह जगह है जहां भगवान राम का जन्म हुआ था। मैं यहां पर पूजा करने का अधिकार मांग रहा हूं। रंजीत कुमार ने 80 साल के अब्दुल गनी की गवाही का हवाला देते हुए कहा था कि गनी ने कहा था कि बाबरी मस्जिद जन्मस्थान पर बनी है। ब्रिटिश राज में मस्जिद में सिर्फ जुमे की नमाज़ होती थी। हिन्दू भी वहां पर पूजा करने आते थे। रंजीत कुमार ने कहा कि मस्जिद गिरने के बाद मुस्लिम ने नमाज़ पढ़ना बंद कर दिया, लेकिन हिंदुओं ने जन्मस्थान पर पूजा जारी रखी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमिनी ट्रक ने मारी पेड़ में टक्कर, एक की मौत
Next Article स्कूल बस में लगी आग, लपटों के बीच बच्चों को निकाला गया सुरक्षित

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.