WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लॉस-एंजेल्स। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ग्रुप सात देशों की अगली शिखर बैठक बहुचर्चित मियामी गोल्फ क्लब में आयोजित करने के लिए बड़े उत्सुक हैं। फ़्रांस के दक्षिण में ‘बियारिट्ज रिसॉर्ट’ में सम्पन्न शिखर बैठक के समापन पर उन्होंने कहा कि इस बैठक के लिए वहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं और फिर वह अपने क्लब में इस बैठक की मेजबानी कर किसी तरह का लाभ नहीं उठा रहे हैं।
ट्रंप ने कहा कि सैकड़ों एकड़ में फैले इस क्लब परिसर में अनेक भवन, खूबसूरत कमरे, रेस्तरां और बॉल रूम आदि सुविधाएं हैं। ये बॉल रूम फ्लोरिडा में सबसे बड़े और खूबसूरत हैं। उनके अधिकारी इस पर शीघ्र ही एक विस्तृत सचित्र विवरण प्रस्तुत करेंगे। इसे ट्रम्प डोरल रिसॉर्ट का भी नाम दिया जाता है, जहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुनिया भर की उड़ानें आती-जाती हैं।
