WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। वन संरक्षण समिति कांडतरी एवं पड़रिया ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुढ़वा महादेव परिसर स्थित महूदी पहाड़ के जंगल में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण बचाने का शपथ लिया। आयोजन को बालेश्वर महतो के द्वारा फीता काटकर प्रारंभ किया गया। वन समिति के सदस्यों के द्वारा पेड़ों की सफेद रंग से रंगाई की गई। समिति के द्वारा अवैध रूप से जंगल की कटाई करने वालों को पर्यावरण के महत्व बताया व पेड़ पौधों को बचाने का आग्रह किया गया। वही महुदी पहाड़ स्थित वृक्षो को रक्षा सुत्र बांधा गया।
मौके पर बालेश्वर महतो, लालदेव ठाकुर, कुलेश्वर कुमार, संतोष कुमार ठाकुर, अंग्लेश सोनी, मंजू देवी, ननकी देवी, पुरनी देवी, मनमती देवी, केशमी देवी, निरासो देवी, बासो देवी,गीता देवी, कविता कुमारी के अलावा कई लोग शामिल थे।

