Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जोमैटो से खाना ऑर्डर कर पछता रही साक्षी, ठगों ने अकाउंट से उड़ाए 80 हज़ार रुपये
देश

जोमैटो से खाना ऑर्डर कर पछता रही साक्षी, ठगों ने अकाउंट से उड़ाए 80 हज़ार रुपये

July 27, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

साक्षी की शिकायत लेकर रोहतक पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है, लेकिन अब तक साइबर ठगों के गिरेबान तक कानून हाथ नहीं पहुंच पाए हैं. जोमैटो जैसी फेमस मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि आप साइबर लुटेरों के रडार पर हैं. साइबर लुटेरे इन एप्स पर नजरें गड़ाए हुए हैं. ताजा घटना हरियाणा के रोहतक की है, जहां एमडी यूनिवर्सिटी में एमए की पढ़ाई कर रही स्टूडेंट ऑनलाइन खाना ऑर्डर करके पछता रही है, क्योंकि साइबर ठगों ने उसके खाते से मिनटों में 80 हजार रुपये उड़ा डाले. अपने पैसे वापस पाने के लिए यह छात्रा अब कभी जोमैटो ऑफिस तो कभी पुलिस थाने के चक्कर लगाने को मजबूर है.

यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा साक्षी ऑनलाइन ठगी का ताजा शिकार हुई है. साक्षी अब उस वक्त को कोस रही है, जब उसके जेहन में जोमैटो के जरिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का खयाल आया था. साक्षी को क्या मालूम था कि ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना उसे इस कदर महंगा पड़ जाएगा कि उसे पुलिस चौकी और थाने के चक्कर काटने पड़ेंगे.

पीड़िता ने किया था खाने का ऑनलाइन ऑर्डर
साक्षी के मुताबिक उसने जोमैटो पर खाने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था. इसके लिए पेटीएम के जरिए ₹190 उसने जोमैटो को अदा कर दिए. करीब आधे घंटे में ही डिलीवरी ब्वॉय खाना देकर चला गया, लेकिन साक्षी ने जब खाने का पैकेट खोला तो उसे निम्न क्वालिटी का खाना मिला. उसने तुरंत डिलीवरी ब्वॉय को कॉल करके खाना वापस ले जाने को कहा तो डिलीवरी ब्वॉय ने इनकार करते हुए उसे कस्टमर केयर पर बात करने को कहा. कहा कि कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च कर लो.

कस्टमर केयर पर किया फोन
जोमैटो कस्टमर केयर टाइप करके गूगल पर जब साक्षी ने देखा तो उसे जोमैटो के लोगों के साथ सामने मोबाइल स्क्रीन पर कस्टमर केयर का एक नंबर नजर आया. साक्षी ने इस नंबर पर डायल करके खाना वापस ले जाने और अपने पैसे वापस करने की बात कही, लेकिन उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका यह कहना ही उसे बहुत भारी पड़ने वाला है.

पीड़िता को बातों में उलझाकर किया ये काम
खुद को जोमैटो का कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए फोन कॉल पर दूसरी तरफ से बोल रहे व्यक्ति ने साक्षी को बातों में उलझा कर उसके बैंक खाते की डिटेल और उस पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं एटीएम की लास्ट 6 डिजिट पूछ ली. खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि जल्दी ही आपके पैसे वापस आपके अकाउंट में डाल दिए जाएंगे.

80 हजार रुपये की ठगी
खुद को जोमैटो का कस्टमर केयर अधिकारी बताने वाले शख्स ने साक्षी को कहा कि वह अभी फोन कॉल को डिस्कनेक्ट ना करें. वह उसके बैंक खाते में पैसा रिफंड कर रहा है. साक्षी उसकी बातों पर यकीन करके कॉल चालू किये बैठी रही. दूसरी ओर, उसके मोबाइल पर एक-एक करके धड़ाधड़ मैसेज आने लगे. यह मैसेज उसके बैंक खाते से पैसे निकलने के थे. महज चंद मिनट के अंदर ही साक्षी के खाते से कुल 14 ट्रांजैक्शन हुई और करीब ₹80000 (अस्सी हजार) उसके खाते से कट गए और इसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गई. खुद के साथ हुई इस साइबर ठगी का अहसास होते ही साक्षी ने तुरंत ही बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन करके अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया और रोहतक पुलिस को इस घटना के बारे में शिकायत दी.

जोमेटो ने कहा, हमारा कोई लेना-देना नहीं
अपने साथ हुई ठगी से हैरान-परेशान साक्षी रोहतक के अशोका प्लाजा में बने जोमैटो के ऑफिस पर भी गई, लेकिन काफी बहस के बावजूद कुछ हासिल नहीं हुआ. जोमैटो के ऑफिस पर मिले लोगों ने कहा कि उनका इस फ्रॉड से कोई लेना देना नहीं है. साक्षी ने गूगल पर सर्च करके जो नंबर मिलाया वह जोमैटो कस्टमर केयर का है ही नहीं. इसी बात को लेकर साक्षी और उसके परिवार वालों तथा जोमैटो ऑफिस पर मिले लोगों के बीच काफी देर तक विवाद भी हुआ. आखिर में जोमैटो वालों ने कहा कि उन्होंने अपने हेडऑफिस को इससे अवगत करवा दिया है.

पुलिस ने शुरू की जांच
वहीं, साक्षी की शिकायत लेकर रोहतक पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल तक साइबर ठगों के गिरेबान तक कानून के लंबे कहे जाने वाले हाथ नहीं पहुंच पाए हैं. हालांकि, पीजीआईएमएस पुलिस थाने के एसएसओ अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस बारीकी से इस केस की छानबीन में जुट गई है और साइबर ठगों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं. लेकिन, साइबर ठगी से जुड़े अधिकतर मामलों की स्टेटस रिपोर्ट को देखते हुए यकीन के साथ कह पाना जरा मुश्किल ही है कि साक्षी को उसके 80 हजार रुपये कभी वापस मिल भी पाएंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकश्मीर पर अब चीन ने दी भारत को सलाह: प्रेस रिव्यू
Next Article राज्यसभा में इस बार नहीं रुकेगा तीन तलाक बिल, सरकार ने बनाया फुलप्रूफ प्लान

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.