Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 06:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेमौसम की बारिश से गति मंद पड़ी चाक की दीए बनाना ही नहीं सुखाना भी हुआ मुश्किल
झारखंड

बेमौसम की बारिश से गति मंद पड़ी चाक की दीए बनाना ही नहीं सुखाना भी हुआ मुश्किल

October 25, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

पाकुड़। बेमौसम की बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खासकर दीपावली के मद्देनजर दीए बनाने में जुटे कुम्हारों के चाक की गति थम सी गई है। दीपावली में दीए वगैरह बेचकर अपना घर रौशन करने की मंशा पर भी पानी फिरता देख वे मायूस हो उठे हैं। कुम्हार रंजीत पंडित व शंकर पंडित बुधवार दोपहर से छाए बादलों के चलते दीए सूख नहीं पाए। फिर आधी रात के बाद से जारी बेमौसम की बारिश के चलते दीया बनाने का काम भी धीमा पड़ गया है। वजह बना भी लें तो सुखाएँ कहाँ।दूसरे दीपावली के दिन तक पका न सके तो सारी मेहनत बेकार चली जाएगी। उन्होंने बताया कि बाजार के माहौल को देखकर हमें लगा था कि इस बार दीपावली में दीए की मांग बढ़ सकती है। इसके लिए हमने अतिरिक्त मेहनत भी शुरू कर दी थी। दीए बनाए भी,लेकिन तीन दिनों से धूप ही गायब है।

फलस्वरूप सुखाने और पकाने की कौन कहे कच्चे दीयों को सहेज कर रखना भी कठिन हो गया है। मांग बढ़ने के बावत उन्होंने बताया कि इस बार कई लोगों ने पहले से ही दीयों का ऑर्डर दे रखा है।इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न संगठनों समितियों के द्वारा भी घर-घर दीए बांटने के चलन से भी हमारा उत्साह बढ़ा है। वे कहते हैं शहर व आसपास के इलाकों को मिलाकर तकरीबन एक सौ कुम्हार परिवार दीए वगैरह बनाने का काम करते हैं। पिछले साल कुछ लोगों ने नमूना देकर नये-नये डिजाइन के आकर्षक दीए वगैरह बनाने को कहा था।
रंजीत बताते हैं पहले तो थोड़ी झिझक हुई कि ऑर्डर के मुताबिक बना सकूँगा या नहीं।फिर दो चार बार कोशिश की और सफल हो गया, जिससे हमारा उत्साह तो बढ़ा ही कमाई भी अच्छी हुई। यही वजह है कि हमने पहले से ही नये-नये डिजाइन के आकर्षक दीए बनाने में जुट गए, लेकिन बेमौसम की बारिश ने हमारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने बताया कि अब तो मिट्टी भी महंगी मिलने लगी है। फिर उसे सामान बनाने के लिए तैयार करने में भी काफी मेहनत करनी पड़ती है।कभी कभी तो पूरे परिवार को भी इसमें लग जाना पड़ता है। साथ ही उदासी भरे शब्दों में कहा धंधे से मेहनत के मुताबिक कमाई न देख नई उम्र के बच्चे अब इस काम को करना नहीं चाहते हैं।वे लोग बेहतर कमाई के मद्देनजर दूसरे काम धंधे में लग गए हैं। साथ ही कहा कि सरकार से भी हम कुम्हारों आज तक किसी भी तरह की कोई सहायता नहीं मिली है।कम से कम बिजली से चलने वाली चाक ही दे देती तो हमारा काम भी आसान होता।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रशिक्षण से ज्यादा चयन के पीछे भाग रहे आज के खिलाड़ी : पद्मश्री एनजी डिंगको
Next Article रांची में छह माह के बच्चे का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Related Posts

Headlines

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी

October 25, 2026
Headlines

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026
Headlines

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दफ्तरों के चक्कर और घरेलू कलह से मुक्ति, गांवों में महिलाओं की ढाल बने दीदी अधिकार केंद्र

October 25, 2026

फूड सेफ्टी विंग का बड़ा छापा, ‘द केक्स डिलाइट’ का लाइसेंस सस्पेंड, ‘विन्नी’ 3 दिन के लिए सील

October 25, 2026

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी

October 25, 2026

दांतों की सड़न से बचाएगी मुलेठी की चाय, जानें कैसे करें तैयार

October 25, 2026

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.