Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 06:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दोस्तों के साथ मिलकर भतीजे ने किया चाचा का अपहरण, उसके बाद बांधकर जंगल में फेंका
Headlines

दोस्तों के साथ मिलकर भतीजे ने किया चाचा का अपहरण, उसके बाद बांधकर जंगल में फेंका

September 9, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मुंबई। मुंबई के उपनगर दहिसर में अपहरण का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक भतीजे ने अपने चाचा को अगवा किया और उसे बांधकर जंगल में फेंक आया. किस्मत से पीड़ित चाचा किसी तरह रेंगते हुए जंगल के बीच से होकर जा रही सड़क तक पहुंचा. जहां कुछ राहगीरों ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी. तब जाकर उसकी जान बची. पुलिस ने आरोपी भतीजे को भी गिरफ्तार कर लिया है.

दहिसर पुलिस के मुताबिक आरोपी वनवेश्वर मंडल ने इस वारदात को अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया. पुलिस ने भतीजे मंडल और उसके पांच अन्य दोस्तों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है. भतीजे मंडल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाचा सबरा को कुबेर पैलेस इलाके से अगवा कर एक टेंपो में डाल दिया था. फिर उसके हाथ, पैर और मुंह कपड़े और रस्सी से बांधे थे.

बाद में आरोपियों ने उसे आनंद नगर के जंगल में फेंक दिया गया और आरोपी वहां से फरार हो गए. किसी तरह रेंगते हुए पीड़ित सबरा जंगल से गुजरने वाली सड़क के पास आ गए. वहां से गुजर रही एक महिला ने उसे देखा और बचाव के लिए पुलिस को फोन किया. तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक देर रात आरोपी के चाचा जिनियाल सबरा को रेस्क्यू कर लिया गया. फिलहाल उन्हें इलाज के लिए भगवती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि चाचा अभी बोलने की हालत में नहीं है. पुलिस ने बताया कि अपहरण की वारदात को पैसे के विवाद को लेकर अंजाम दिया गया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सबरा और मंडल उड़ीसा के रहने वाले हैं और वर्तमान में मुंबई में किसी साइट पर काम कर रहे हैं. वहीं पैसों के विवाद को लेकर हाल ही में दोनों के बीच कई झगड़े हुए थे. पुलिस के अनुसार जब सबरा को बचाया गया तो वह बोलने की स्थिति में नहीं था, उन्हें कागज की एक चिट मिली जिसमें कुछ नंबर थे. पुलिस ने एक नंबर पर डायल किया तो वह नंबर आरोपी मंडल का निकला.

आरोपी वनवेश्वर मंडल ने पुलिस को बताया कि सबरा को गिरफ्तार कर लें. जब पुलिस ने मंडल को थाने आने के लिए कहा तो उसने अपना फोन बंद कर लिया. इसके बाद मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मंडल को मलाड से ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके साथियों को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल: आज इन राशियों में हो रहे ये बड़े बदलाव, जाने अपनी राशि का हाल
Next Article चोरी करने के ख्याल से युवक घर में घुसा, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.